{"_id":"6b034de5ac789b0f4502983e","slug":"illegal-bidi-cigarette-packaging-racket-busted-in-baltana-case-registered-against-four-individuals-mohali-news-c-71-1-spkl1025-149214-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बलटाना में अवैध बीड़ी-सिगरेट पैकिंग का भंडाफोड़, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बलटाना में अवैध बीड़ी-सिगरेट पैकिंग का भंडाफोड़, चार पर केस
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना की गिल कॉलोनी में एक मकान की दूसरी मंजिल पर बीड़ी-सिगरेट की अवैध पैकिंग चल रही थी। पुलिस ने दबिश देकर भारी मात्रा में पैकेट और रैपर बरामद किए। मौके पर तीन युवक पैकिंग करते मिले, जिनके पास कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने मकान मालिक समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
पंजाब डीजीपी कार्यालय को लाखों रुपये के अवैध कारोबार की शिकायत मिली थी। 21 नवंबर को एएसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। पूछताछ में युवकों ने मकान मालिक विपिन कुमार का नाम बताया। विपिन कुमार ही उन्हें पैकिंग के लिए बुलाता था और सामान बेचता था। बिना सुरक्षा इंतजामों के पैकिंग करने पर चारों पर बीएनएस की धारा 287 और 125 के तहत केस दर्ज हुआ।