फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   If Punjab not bollywood is uncompleted : Kanwalpreet

पंजाब बिना बॉलीवुड अधूरा : कंवलप्रीत

Tue, 12 Nov 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
If Punjab not bollywood is uncompleted : Kanwalpreet
मोहाली। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए शहर के बेटे एवं बालीवुड एक्टर कंवलप्रीत सिंह सोमवार को घर पहुंचे। इस दौरान जहां उन्होंने अपने बॉलीवुड के तजुर्बे शेयर किए। वहीं अपनी आने वाली फिल्म के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बॉलीवुड पंजाब के बिना अधूरा है। आज कोई भी ऐसी फिल्म या सीरियल नहीं जिसमें पंजाब से जुड़ी चीज न हो। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं के लिए बॉलीवुड में अवसरों की कमी नहीं है। जल्द ही उनकी दो नई फिल्में आनी वाली हैं। इसमें गबरू गैंग फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली है तो दूसरी फिल्म मार्च तक आएगी। दोनों फिल्मों से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। इसके अलावा कई अन्य प्रोजेक्टों पर भी उनका काम चल रहा है।
विज्ञापन

बॉलीवुड के सफर में आईं कई मुश्किलें पर हार न मानी
कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि उनका बॉलीवुड का सफर भी काफी दिलचस्प था। इस दौरान कई मुश्किलें में भी आईं लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। हर स्टेज पर उन्हें कुछ नया सीखने को मिला। अब तक उनका सफर यादगार रहा है। उन्होंने मराठी भाषा में भी कई प्रोजेक्टों पर काम किया है। लोग उनके काम को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंवलप्रीत के पिता डॉ. सहगल ने प्रकाश पर्व को लेकर बनाई विशेष पतंग
कंवलप्रीत सिंह के पिता डॉ. दविंदर पाल सिंह सहगल पंजाब स्टेट फोरेंसिक लैब में असिस्टेंट हैं। उन्होंने प्रकाश पर्व के मौके पर एक विशेष पतंग तैयार की है। इसमें उन्होंने गुरुद्वारा साहिब श्री करतारपुर साहिब की फोटो दी है। इसके अलावा श्री गुरु नानक देव जी की फोटो दी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने पतंग पर श्री गुरु नानक देव का ‘किरत करो, नाम जपो व वंड छको’ का संदेश दिया हुआ है। वहीं कंवलप्रीत ने बताया कि गबरू गैंग फिल्म भी पतंगबाजी पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed