फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Husband injured his wife by hitting her head on the floor in Sector-69 of Mohali

पति ने पत्नी का सिर फर्श पर मारकर किया जख्मी

Tue, 11 Jan 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Husband injured his wife by hitting her head on the floor in Sector-69 of Mohali
मोहाली। सेक्टर-69 स्थित एक दंपती के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई और इसमें पति ने पत्नी का सिर फर्श पर मारकर उसको गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसको अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दूसरी ओर, हद तब हो गई जब पीड़िता के पति ने उसके परिजनों के साथ अस्पताल में मारपीट करने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए बीच बचाव किया और पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पिता प्रीतपाल सिंह ने फेज-1 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

प्रीतपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 2009 में बेटी नवनीत की शादी पुष्पिंदर से की थी और शादी के बाद उसके पति ने उसे तंग परेशान करना शुरू कर दिया। समय-समय पर हम पुष्पिंदर की आर्थिक मदद करते रहे, इसके बावजूद वह किसी न किसी बात को लेकर नवनीत के साथ झगड़ा करके मारपीट करता रहता है। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार आपसी समझौता तक हो चुका है।
विज्ञापन

रविवार रात नवनीत और पति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसमें पति ने नवनीत का सिर फर्श पर दे मारा और नवनीत गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस बीच पति का भाई मौके पर पहुंचा। लेकिन पुष्पिंदर ने झगड़ा खत्म करने के बजाय नवनीत पर तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। लेकिन किसी तरह नवनीत ने अपने आप को कमरे में बंद कर जान बचाई और मामले की जानकारी परिजनों को दी। अगली सुबह सोमवार को नवनीत के परिजन उसे इलाज के लिए जिला सिविल अस्पताल ले आए। इसकी सूचना मिलने के बाद पति अस्पताल आ पहुंचा। उसने नवनीत के परिजनों के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी, लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। फेज-1 पुलिस थाने के इंचार्ज शिवदीप बराड़ ने बताया कि मामले की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed