फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Husband had fled abroad after planning to kill a school teacher

स्कूल की टीचर की हत्या की प्लानिंग कर विदेश भाग गया था पति

Wed, 18 Dec 2019 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Husband had fled abroad after planning to kill a school teacher
खरड़। खरड़ के नामी प्राइवेट स्कूल की टीचर सरबजीत कौर की हत्या के मामले में गिरफ्तार की गई की सास शिदंर कौर को पांच दिन का रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे ज्यूडिशियल रिमांड में भेजने के आदेश दिए। वहीं, सूत्रों के अनुसार मृतक सरबजीत कौर का पति हरविंदर सिंह उसके कत्ल की प्लानिंग से पहले ही विदेश भाग गया था। उसने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के जरिए सर्बजीत कौर का कत्ल करवाया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस को कॉन्ट्रैक्ट किलर का पता चल गया है और जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शिंदर कौर ने अपने बेटे हरविंदर सिंह के साथ मिलकर ही सरबजीत कौर की मौत की प्लानिंग बनाई थी। शिंदर कौर के पास भी फ्रांस की सिटीजनशिप है और वह सरबजीत कौर की मौत के लिए ही फ्रांस से 16 अक्तूबर को भारत आई थी। हरविंदर सिंह ने मां से कहा था कि सरबजीत कौर उसे काफी तंग कर रही है और वह उससे काफी परेशान है। इसके बाद उन्होंने कत्ल की साजिश रची थी। गौरतलब है कि सरबजीत कौर का खरड़ में स्कूल के बाहर पार्किग में गोलियां मार कर कत्ल कर दिया था। इस मामले में पुलिस को महिला के पति हरविंदर सिंह पर शक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed