फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Husband and wife were troubled by their handicapped son

Mohali News: दिव्यांग बेटे से परेशान थे पति-पत्नी

Tue, 24 Jun 2025 12:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife were troubled by their handicapped son
लांडरां/बनूड़। प्रॉपर्टी कारोबारी, उसकी पत्नी और बेटे का शव फाॅर्च्यूनर में मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक संदीप सिंह थाना प्रमुख अर्शदीप शर्मा ने बताया कि मृतक संदीप सिंह राजपाल के पिता मनोहर सिंह राजपाल ने थाना बनूड़ में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका बेटा संदीप सिंह मोहाली में प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। वह अपनी पत्नी मनदीप कौर और बेटे अभय के साथ यहां रहता था। उसका बेटा और उसकी पत्नी मनदीप कौर अपने दिव्यांग बेटे अभय से परेशान थे। इसी चिंता के चलते सोमवार को अपनी पत्नी मनदीप कौर और बेटे अभय को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रमुख ने बताया कि मृतक संदीप सिंह के पिता के बयानों के आधार पर संदीप सिंह राजपाल के खिलाफ धारा 302 और आत्महत्या करने के मामले में धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतकों का अंतिम संस्कार बठिंडा के निकट उनके पैतृक गांव सिखवाला में किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed