फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Husband and wife injured when they went to ask for the money they had lent

Mohali News: उधार दिए रुपये मांगने गया तो पति-पत्नी को किया घायल

Fri, 06 Mar 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife injured when they went to ask for the money they had lent
मोहाली। थाना बलौंगी क्षेत्र के गांव बड़माजरा में पैसे मांगने गए युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जसविंदर सिंह निवासी दशमेश कॉलोनी, बलौंगी ने बताया कि वह लोडिंग गाड़ी चलाकर परिवार का गुजारा करता है। उसने करीब डेढ़ साल पहले अमनदीप सिंह निवासी बड़माजरा को करीब 70 हजार रुपये उधार दिए थे।
विज्ञापन

20 फरवरी की रात करीब आठ से नौ बजे के बीच वह अपनी पत्नी कर्मजीत कौर के साथ अमनदीप से रुपये लेने उसके घर गया। जसविंदर के अनुसार घर पर अमनदीप की पत्नी रूपा रानी गाली-गलौज करने लगी। इसी दौरान अमनदीप ने पीछे से उसके कंधे पर वार कर दिया। अमनदीप और उसकी पत्नी ने उसकी पत्नी कर्मजीत कौर के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने घायल की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अमनदीप सिंह और उसकी पत्नी रूपा रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed