{"_id":"67be25d8f804cd2b0308704e","slug":"how-will-parks-be-maintained-at-rs-423-per-square-yard-mohali-news-c-71-1-spkl1025-125986-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 4.23 रुपये प्रति स्क्वायर यार्ड से कैसे होगा पार्कों का रखरखाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 4.23 रुपये प्रति स्क्वायर यार्ड से कैसे होगा पार्कों का रखरखाव
विज्ञापन
समस्याओं की जानकारी देते एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
मोहाली। नगर निगम ने रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों को पार्कों की मेंटीनेंस को लेकर नोटिस भेजा है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि फील्ड सुपरवाइजर की रिपोर्ट के अनुसार कई पार्कों में कुछ काम नहीं करवाए जा रहे हैं। पार्कों में ग्रिल, रिपेयर और पेंट नहीं करवाया जा रहा है। इसके साथ ही इकरारनामे के अनुसार खर्च का ब्योरा भी नहीं दिया जा रहा है।
कंफेडेरशन ऑफ ग्रेटर मोहाली रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने एक बैठक बुलाई और उसमें स्पष्ट किया है कि नगर निगम पार्कों के मेंटीनेंस के लिए दिया जाने वाला फंड अपर्याप्त है। उसमें मालियों, सफाई कर्मचारियों का वेतन, पौधों की खरीद, खाद और अन्य खर्च शामिल होते हैं। 4.23 रुपये प्रति स्क्वायर यार्ड से रंग रोगन कैसे किया जाएगा। नोटिस को लेकर करीब 40 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन कंफेडेरशन ऑफ ग्रेटर मोहाली रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की मीटिंग प्रधान केके सैनी की अगुवाई में फेज- 7 कम्यूनिटी सेंटर में की गई।
इसमें नगर निगम की ओर से पार्कों की देखभाल संबंधी भेजे गए नोटिस के संबंध में चर्चा की गई। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्षों ने बताया कि निगम द्वारा दिए जा रहे रुपये से रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पार्कों की सफाई और हरियाली बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। फेडरेशन मोहाली शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में मदद करना चाहता है।