फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   house alloters protest, gmada, gmada mohalim mohali protest, mohali

गमाडा के खिलाफ हाउस अलॉटियों ने बजाया संघर्ष का बिगुल

Thu, 12 May 2016 10:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 12 May 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
house alloters protest, gmada, gmada mohalim mohali protest, mohali
गमाडा के खिलाफ हाउस अलॉटियों ने बजाया संघर्ष का बिगुल - फोटो : अमर उजाला
मोहाली में करीब एक साल से फ्लैटों के पजेशन का इंतजार कर रहे पूरब अपार्टमेंट्स के अलाटियों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने गमाडा मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया। अलाटियों का आरोप है कि एक तो गमाडा फ्लैटों का पजेशन देने में देरी कर रहा है। इसके अलावा ब्रॉशर में फ्लैटों का जो डिजाइन गमाडा की तरफ से बताया गया था, उसमें भी बदलाव कर दिया है। अलाटियों का कहना है कि पूरब अपार्टमेंट्स की लुक कबूतरखाने जैसी नजर आ रही है। अलॉटियों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर गमाडा के अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने 30 जून तक फ्लैटों का पजेशन देने का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया। हालांकि, फ्लैटों के पजेशन में हुई देरी के चलते अलाटियों की जमा रकम पर ब्याज देने की बात पर गमाडा के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज करते रहे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गमाडा ने पहली बार 2012 में बहुमंजिला फ्लैट बनाने की दिशा में काम शुरू किया था। इसके लिए गमाडा की टीम ने लखनऊ जाकर फ्लैटों की स्टडी की थी। सभी फ्लैटों का मुंह पूरब की तरफ बनाया है, जबकि यह पूरी तरह से भूकंप रोधी है। लेकिन अभी तक यह इसका काम पूरा नहीं हो पाया है। मई-2015 में उन्हें फ्लैटों का पजेशन देने के लिए कहा गया था। लेकिन अभी तक भी काम सिरे नहीं चढ़ पाया है। इसके अलावा जो मैटीरियल लगाने का वादा किया गया था। उससे भी अब गमाडा पीछे रह रहा है। इसके अलावा कई अन्य समस्याओं का सामन भी इलाके के लोगों को करना पड़ रहा है। इस कारण अलॉटी संघर्ष की राह पर आ गए हैं।
विज्ञापन


लोगों पर आया आर्थिक बोझ
लोगों ने बताया कि गमाडा ने उन्हें जिस हिसाब से फ्लैट का पजेशन देने का वादा किया था। उस हिसाब से पजेशन दिया नहीं जा रहा है। दूसरा लोगों की जेब पर अब आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों को किराए के मकानों में रहना पड़ रहा है। साथ ही फ्लैटों की किश्ते भी भरनी पड़ रही है। इससे उन्हें डबल खर्च उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपर एरिया की अधिक पेमेंट न ली जाए
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की है कि अब गमाडा सुपर एरिया के नाम पर अधिक पैसे मांग रहा है। यह उन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। साथ ही लोगों ने प्रोजेक्ट में हो रही देरी के लिए पेमेंट की मांग की। साथ ही जो सुविधाएं ब्रॉशर में बताई गई थीं। उन्हें पूरा करने की मांग की गई है।


1600 फ्लैट बनाए गमाडा ने
जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में गमाडा द्वारा 1600 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। इनमें वन बीएचके, दो बीएचके व थ्री बीएचके शामिल हैं। 1200 प्लाट बिके हुए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed