फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hotel management student committed suicide under suspicious circumstances

Mohali News: होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थी ने संदिग्ध परिस्थितियों में दी जान

Mon, 16 Sep 2024 09:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
Hotel management student committed suicide under suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

खरड़। एक निजी संस्था के विद्यार्थी ने किराये के फ्लैट में रहस्यमयी परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता देसराज निवासी जुगियाल कालोनी तहसील व जिला पठानकोट ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए हैं कि वह पठानकोट में सरकारी नौकरी करते हैं और उनके चार बच्चे हैं।
सबसे छोटा बेटा मानक (23) रयात बाहरा यूनिवर्सिटी सहौड़ा में करीब ढाई साल से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। वह गांव खानपुर खरड़ में स्थित निरवाणा ग्रीन सोसाइटी में रह रहा था।
विज्ञापन

उसके बेटे के दोस्त का फोन आया कि वह मानक को मिलने उसके फ्लैट में गया तो फ्लैट अंदर से बंद था। उसने कमरे की खिड़की से देखा तो मानक फ्लैट के कमरे में गिरा पड़ा था। उसने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पंखा टांगने वाली कुंडी के साथ एक रस्सी लटक रही थी जो आधी टूटी थी और आधी रस्सी मानक के गले में बंधी थी। मृतक के पिता के अनुसार उसके लड़के की एक लड़की के साथ दोस्ती थी। वह कुछ दिनों से उसके साथ बातचीत नहीं कर रही थी। उन्होंने फ्लैट के बाहर लगे कैमरे चेक किए तो देखा कि मानक अपने कुछ दोस्तों के साथ फ्लैट से बाहर गया था। जब वापस आया तो नशे की हालत में दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई दौलत सिंह के अनुसार सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल खरड़ के शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, इसके बाद ही अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed