फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Honor to former soldier Harjinder Singh, who risked his life and saved the lives of 5 people.

Mohali News: अपनी जान जोखिम में डालकर 5 लोगों को जान बचाने वाले पूर्व सैनिक हरजिंदर सिंह का सम्मान

Sat, 15 Feb 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Honor to former soldier Harjinder Singh, who risked his life and saved the lives of 5 people.
मोहाली। एक्स सर्विसमैन ग्रीवेंस सेल की टीम ने अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस सोही (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक हरजिंदर सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर 5 लोगों को डूबने से बचाया गया था। इस अवसर पर हरजिंदर सिंह के सम्मान में केक भी काटा गया।
विज्ञापन

सोही ने बताया कि हरजिंदर सिंह ने हाल ही में नहर में गिरी एक कार में सवार लोगों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी थी और इससे पहले भी वह कई लोगों को नहर में डूबने से बचा चुके हैं। इस अवसर पर हरजिंदर सिंह ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे और एक स्कॉर्पियो गाड़ी उनके सामने से गुजर रही थी। उन्होंने बताया कि अचानक उनके सामने वाली कार सड़क से गायब हो गई और उन्हें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि वाहन नहर में गिर गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने कार रोकी तो देखा कि स्कॉर्पियो नहर में गिर गई थी और कार में बैठे लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। उन्होंने बताया कि वह और उनके दो बेटे नहर में उतरे और किसी तरह स्कॉर्पियो वाहन की खिड़की तोड़कर उसमें सवार नौ लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। इस दौरान काफी मशक्कत के बाद वे वाहन में सवार पांच लोगों को किनारे निकालने में सफल रहे, जबकि एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed