फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Highway jammed for non-receipt of land compensation, police filed a case against the protesters

जमीन का मुआवजा न मिलने पर किया हाईवे जाम, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज किया केस

Sun, 20 Jun 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Highway jammed for non-receipt of land compensation, police filed a case against the protesters
धरना दे रहे लोगों को उठाती पुलिस। - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। शनिवार सुबह 7 बजे कुरुक्षेत्र से आए गुस्साए लोगों ने हाईवे के लिए एक्वायर जमीन का मुआवजा न मिलने पर चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इस कारण यहां आध घंटे तक वाहनों की कतारें लग गईं। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नेशनल हाईवे जाम करने के लिए उन्होंने एसएसपी मोहाली को सूचित किया था।
विज्ञापन

हाथों में बैनर पकड़े प्रदर्शनकारी कहने लगे कि ‘नेशनल हाईवे हमारी मलकीयत है’ हमारी जमीन खाली करो। एसएचओ बराड़ ने प्रदर्शनकारियों से नेशनल हाईवे पर जाम लगाने का कारण पूछा जिस पर उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे बनाने के लिए सरकार ने उनकी जमीन एक्वायर की थी, लेकिन 15 साल बीत जाने के बाद भी उनको जमीन का मुआवजा नहीं मिला। स्थिति तनावपूर्ण होने पर एसएचओ ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद नायब तहसीलदार पुनीत बंसल मौके पर पहुंचे और उन्हें प्रदर्शन बंद करने की अपील कर तहसील दफ्तर बुलाया। प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

शिकायत पर भी नहीं हो रही सुनवाई
प्रदर्शनकारी रणजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2005 में किशनगढ़ गांव की करीब एक किला जमीन जोकि बहादुर सिंह, महिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह व हरजीत सिंह के नाम पर थी। जब सरकार ने नेशनल हाइवे -21 के लिए जमीन एक्वायर करनी शुरू की तो उनकी जमीन भी एक्वायर की गई थी, लेकिन 15 साल बीत जाने के बाद अब तक उनको एक्वायर की गई जमीन का मुआवजा नहीं मिला। जमीन के मुआवजे के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी, जीएमआर कंपनी, एसडीएम डेराबस्सी को लिखित शिकायत भी कर चुके हैं और कई बार मिल भी चुके हैं। उनका कहना है कि उनके पास उनकी जमीन के खसरा नंबर का मुआवजा नहीं है जो दफ्तरी गलती के कारण रिकॉर्ड में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्..
मुझे सुबह करीब सवा सात बजे फोन आया था कि कुछ लोगों ने हाईवे जाम किया है। लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि 15 साल पहले नेशनल हाईवे के लिए उनकी करीब एक किला जमीन एक्वायर हुई थी, जिसका उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। उन्हें तहसील दफ्तर बुलाया गया था और लिखित में शिकायत देने को कहा है। सोमवार को वह लिखित शिकायत एसडीएम दफ्तर में देंगे। -पुनीत बंसल, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed