फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   High court lawyer died in suspicious condition, neighbors came to know after smelling dead body

Mohali News: हाईकोर्ट के वकील की संदिग्ध हालत में मौत, शव से बदबू आने पर पड़ोसियों को पता चला

Tue, 27 Jun 2023 01:59 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 27 Jun 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
High court lawyer died in suspicious condition, neighbors came to know after smelling dead body
घर में अकेला रहता था वकील, पिछले साल मां की भी संदिग्ध हालत में हुई थी मौत
विज्ञापन


नयागांव। इलाके में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक वकील की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वकील का नाम जसकरण सिंह (55) बताया जा रहा है। मृतक वकील शिवालिक विहार में अपने मकान में अकेला रहता था। पिछले साल जनवरी में उसकी मां की मौत हुई थी। उसे भी लोगों ने संदिग्ध बताया था।
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब साढ़े दस पुलिस को मृतक वकील के पड़ोसियों ने फोन किया कि इलाके में बहुत तेज बदबू आ रही है। नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब उन्होंने देखा तो वकील अपने मकान में कमरे के फर्श पर मृतक पड़ा हुआ था। उसके शव से बदबू आ रही थी। सिर के पिछले हिस्से में चोट का निशान था। उस से निकला हुआ खून का रंग भी काला हो चुका था। इस कारण पुलिस इस वकील की मौत को कई दिनों पुरानी मान रही है। खबर लिखे जाने तक मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच गई थी। वह अपनी जांच कर रही है। उसके बाद मृतक के शव को खरड़ अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मां की मौत भी हुई थी संदिग्ध
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले साल दिसंबर के आखिरी हफ्ते में मृतक के मां को भी घर के अंदर किसी व्यक्ति ने जबड़े और गले पर चोट पहुंचाई थी। इसके बाद उपचार के दौरान इसी साल जनवरी में उनकी मौत हो गई थी, लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा भाई रहता है विदेश में
स्थानीय निवासियों ने बताया कि मृतक वकील के पिता भगवान सिंह सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी थे। इनका बड़ा भाई अरिदमन सिंह विदेश में रहता है। पिछले साल जब इनकी मां के जबड़े और गले पर चोट लगी थी, तब भी घर के सारे दरवाजे अंदर से बंद थे और अब जब जसकरण सिंह की मौत हुई है तो भी घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। भले ही पुलिस इसे नशे की हालत में गिरने के कारण मौत मान रही है लेकिन आसपास के लोग इसे सामान्य मौत मानने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि वकील का आसपास के लोगों से बोलचाल नहीं थी। वह किसी भी व्यक्ति से कोई मतलब नहीं रखता था। उनके साथ के ही कुछ लोग घर में आते थे। उसके बाद घर के अंदर वह शराब पीते थे। किसी को यह नहीं पता कि वह लोग कौन थे और कब आते थे और कब जाते थे। इस कारण पड़ोसी वकील की मौत को संदिग्ध मौत मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed