फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Helpline number started to help Covid victims in Mohali

एक कदम मदद की ओर : मोहाली में अब कोविड पीड़ितों की सहायता के लिए उतरे नेता, हेल्पलाइन नंबर किए शुरू

Tue, 11 May 2021 02:13 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Helpline number started to help Covid victims in Mohali
मोहाली। कोरोना काल में मरीजों की मदद के लिए अब शहर ने नेता व राजनीतिक पार्टियां भी आगे आई हैं। अधिकतर राजनीतिक पार्टियों व दलों ने हेल्पलाइन नंबर शुरू कर दिए हैं। साथ ही हर संभव सहायता मुहैया करवाने के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सभी का दावा यही है कि उनकी तरफ से 24 घंटे यह सुविधाएं दी जा रही हैं। कोई भी इन नंबरों का लाभ उठा सकता है। जानकारों का कहना है कि जहां लोगों को इससे फायदा होगा, वहीं नेताओं के प्रति जनता का विश्वास भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

आजाद ग्रुप ने जारी किए तीन नंबर
शहर के पूर्व मेयर व आजाद ग्रुप के प्रमुख कुलवंत सिंह ने भी कोरोना काल में लोगों की सेवा के लिए हाथ बढ़ाया है। उनकी तरफ से पहले ही कई इलाकों में सैनिटाइजेशन मुहिम चलाई जा रही है। अब उनकी तरफ से तीन हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए हैं। उनका कहना है कि यदि किसी भी तरह की दिक्कत आती है, तो 0172-4654464, 98888-00319 व 98152-36522 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत मंत्री के बेटे ने संभाला मोर्चा
कांग्रेस की तरफ से कोविड पीड़ितों की मदद के लिए मुहिम चलाई गई है। इसकी कमान विधायक एवं राज्य के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के बेटे व कंवरवीर सिद्धू संभाल रहे हैं। उन्होंने तीन नंबर शुरू किए हैं। 91151 27102, 91151 -58100 व 91151-59100 पर 24 घंटे व हफ्ते सातों दिन लोगों की सुनवाई होती है। इस मुहिम को पंजाब के गायकों का भी समर्थन मिल रहा है। कुलविंदर बिल्ला, रनजीत बाबा समेत कई कलाकार इस मुहिम को अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर कर रहे हैं।

भाजपा ने भी बढ़ाए मदद के हाथ
जरूरतमंदों की सेवा के लिए जिला भाजपा भी आगे आई है। भाजपा जिला मोहाली के अध्यक्ष सुशील राणा की अध्यक्षता में हेल्पलाइन शुरू की गई है। मदद के लिए 9914533433, 9417244979 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला सचिव प्रवेश शर्मा का कहना है कि कोरोना संकट में जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed