{"_id":"a4bbbb1237221cd8029f43625ddc4c8b","slug":"heavy-electricity-bill-send-to-rent-house-at-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये का मकान और एक माह का बिजली बिल 5.51 लाख का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराये का मकान और एक माह का बिजली बिल 5.51 लाख का
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावरकॉम ने त्योहारों के सीजन में सेक्टर-115 में किराए के घर पर रहने वाले एक परिवार को ऐसा झटका दिया है कि परिवार वाले परेशानी में आ गए हैं। विभाग ने परिवार को एक महीने का बिजली बिल पांच लाख 51 हजार 70 रुपये का भेजा है। जबकि परिवार का कभी भी एक हजार से अधिक का बिल नहीं आया है। परिवार ने इस मामले में पावरकॉम के अधिकारियों से मुलाकात की है। साथ ही बिल को सही करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यह मामला सेक्टर-115 स्थित जेटीपीएल कॉलोनी का है। यहां पर सुखविंदर सिंह पत्नी व बच्चों संग एक साल से किराए पर रहे हैं। मीटर इकबाल कौर के नाम पर है।
विज्ञापन
उनके घर में दो पंखे और एक फ्रिज चलता है। उन्हें कभी पंद्रह सौ से अधिक का बिल नहीं आया। लेकिन इस बार बिजली का बिल देखकर उनके पैरों तले से जमीन निकल गई। क्योंकि बिल की राशि 551070 रुपये है। उन्होंने बताया कि मीटर दो साल पहले लगा था। मीटर की कुल खपत करीब 1768 यूनिट अगस्त 2015 तक बनती है।
विज्ञापन
उन्होंने आखिरी बिल 197 यूनिट का सितंबर-2015 का 1008 रुपये का भरा था पर इस बार मीटर सितंबर अक्तूबर महीने की खपत 70 हजार यूनिट दिखा रहा है। उन्होंने बताया कि जो बिजली का बिल आया है वह उनके साथ धक्का है। पहले उन्हें लगा कि बिल किसी ने गलत भेज दिया है।
वहीं, उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में अधिकारियों से मुलाकात की है। अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जब इस बारे में पावरकॉम खरड़ के एसडीओ सतप्रीत से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उक्त परिवार के मेंबरों ने उनसे मुलाकात की है।
उन्हें कहा गया है कि वह बिल को चैलेंज करें। वह खुद भी समझते हैं कि घर का एक महीने का बिल पांच लाख आना गलत है। मामलेे की जांच की जाएगी। परिवार को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।