फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health department made preparations, ten bed dengue ward ready in civil hospital

Mohali News: स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी, सिविल अस्पताल में दस बेड का डेंगू वार्ड तैयार

Tue, 23 Jul 2024 06:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Health department made preparations, ten bed dengue ward ready in civil hospital
मोहाली। जिला स्वास्थ्य विभाग की डेंगू के खिलाफ लड़ाई जारी है, वहीं फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ने भी डेंगू के मरीज सामने आने से पहले ही एक 10 बेड का डेंगू वार्ड तैयार कर दिया है। साथ ही अस्पताल के एसएमओ डॉ. एचएस चीमा ने कहा है कि जरूरत पढ़ने पर वार्ड में बैड की क्षमता को बढ़ा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वार्ड में स्टाफ को दवा का छिड़काव करने की हिदायतें दे दी गई हैं। अस्पताल में मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के एमडी मेडिसिन डॉ. पुनीत ने बताया कि मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके चलते डेंगू के मामलों का आना लाजिमी है। रोजाना ओपीडी में आठ से दस मरीज बुखार, उल्टी और सिर दर्द से परेशान वाले पहुंच रहे हैं, जो डेंगू के ही लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू के हलके लक्षण दिखने पर ही अपने पास के डॉक्टर से संपर्क कर, जांच करवाए। क्योंकि लापरवाही भी डेंगू को आमंत्रण देने का एक रास्ता है। साथ ही उन्होंने बताया कि अभी तक अस्पताल में कोई भी मरीज डेंगू पॉजिटिव नहीं आया है। परंतु कोई मरीज आता है तो उसके लिए अस्पताल पूर्ण रूप से तैयार है।
विज्ञापन






डेंगू के लक्षण और कारण



बुखार

पेट में तेज दर्द

लगातार उल्टी

मसूड़ों या नाक से खून आना

मूत्र, मल या उल्टी में रक्त

कठिन या तेज सांस लेना

थकान

चिड़चिड़ापन या बेचैनी



डेंगू का उपचार



पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ पीना

बुखार में आराम करें

डॉक्टर की जानकारी से दर्द निवारक दवाएं लें

सहायक देखभाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed