{"_id":"6657b9d7c2251607f2008254","slug":"he-called-his-friend-to-the-gurudwara-and-got-beaten-up-by-ten-boys-mohali-news-c-71-1-mli1005-115154-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दोस्त को गुरुद्वारे में बुलाकर दस लड़कों से पिटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दोस्त को गुरुद्वारे में बुलाकर दस लड़कों से पिटवाया
विज्ञापन
मोहाली। दोस्त ने गुरुद्वारे जाने के लिए बुलाया फिर रंजिश उतारने के लिए 10 लड़कों समेत उसके ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में घायल के मुंह और पीठ पर अंदरूनी चोट आई। इस पर घायल के भाई ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।
फेज-7 निवासी मुकेश ने बताया कि वहल ऑटो चलाने का काम करता है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके छोटे भाई के दोस्त की लड़ाई हो गई थी। जिस पर बीच में जाकर उसने लड़ाई खत्म करवा दी। इस पर भाई के दोस्त की उसके साथ रंजिश बन गई थी। रविवार को उसे दाऊं गुरुद्वारा जाने के लिए बुलाया। जब वह ऑटो में फेज-1 के पार्क के पास पहुंचा तो वहां भाई का दोस्त 10 लड़कों के समेत मौजूद था। उनमें से तीन लड़कों ने उस पर आते ही हमला कर दिया। बाकि सब उसे घेर के खड़े हो गए। जैसे तैसे वह वहां से बचकर निकला और घर पहुंचा तो बड़े भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।