फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Half burnt dead body of newborn girl found on Kanjak Pujan day

Mohali News: कंजक पूजन दिन के मिला नवजात बच्ची का अधजला शव

Fri, 31 Mar 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Half burnt dead body of newborn girl found on Kanjak Pujan day
कंजक पूजन दिन के मिला नवजात बच्ची का अधजला शव
विज्ञापन

मटौर पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी और नवजन्मे बच्चों का खंगाल रही रिकॉर्ड
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। रामनवमी के दिन एक ओर सुबह लोगों ने कंजक पूजन किया, वहीं, इसी दिन शाम को गांव मटौर के नजदीक लगती सब्जी मंडी से सटे डंपिंग ग्राउंड में एक नवजात बच्ची का अधजला शव मिला। इस मामले में मटौर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच और नवजन्मे बच्चों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक किसी ने नवजात बच्ची को मटौर के डंपिंग ग्राउंड में फेंका और फिर वहां आग लगा दी। जैसे ही कोई अज्ञात नवजात को आग लगाकर वहां से निकला तो वहां पर कूड़ा फेंकने आए एक सफाई कर्मी ने बच्ची का शव जलता देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का अधजला शव कब्जे में लेकर फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में पहुंचाया। थाना मटौर के एसएचओ ने कहा कि शुक्रवार को बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस की टीम इलाके में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बच्ची को आग लगाने वाले की पहचान हो सके। वहीं, पुलिस बच्ची के बारे में पता लगाने के लिए आसपास के इलाके के निजी छोटे-बड़े अस्पतालों और घरों में गर्भवतियों की डिलीवरी करवाने वाली दाइयों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस डाटा जुटा रही है कि किसके घर में नवजात बच्चियां पैदा हुई हैं और उनके माता-पिता कौन हैं। इसके बाद पुलिस आरोपी की पहचान करके आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed