{"_id":"62ed7b2978b0827bf975eb57","slug":"guruji-posted-in-state-schools-will-have-classroom-mohali-news-pkl458746269","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राज्य के स्कूलों में तैनात गुरुजी सीखेंगे पढ़ाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राज्य के स्कूलों में तैनात गुरुजी सीखेंगे पढ़ाने के गुर
विज्ञापन
मोहाली। राज्य के स्कूलों में तैनात नवनियुक्त गुरुजी अब पढ़ाने के गुर सीखेंगे। शिक्षा विभाग ने 6635 ईटीटी शिक्षकों को पढ़ाने व मैनेजमेंट की प्रशिक्षण दिलाने का फैसला लिया है। इसके लिए एसईआरटी की तरफ से नौ अगस्त से जिला स्तरीय वर्कशॉप लगाई जाएगी। प्रशिक्षण के लिए सारी रणनीति कर ली गई है। पढ़ो पढ़ाओ पंजाब टीम के स्टेट कोआर्डिनेटर डॉ. हरपाल सिंह बाजक ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रशिक्षण के भविष्य में अच्छे नतीजे सामने आएंगे।
शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षण प्रोग्राम इस प्रकार तैयार किया है कि शिक्षकों को स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को पढ़ाने में कोई दिक्कत न आए। साथ ही वे विद्यार्थियों को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा दे पाए। जिला फिरोजपुर, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, पटियाला व तरनारन जिलों की प्रशिक्षण नौ अगस्त व अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फाज्लिका, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, मोगा, मानसा, रूपनगर, संगरूर का प्रशिक्षण 16 अगस्त से शुरू होगा।
एक बैच में 40 शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण
स्टेट स्तर पर पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब टीम के सदस्यों को जिला रिसोर्सपर्सन के तौर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक बैच में 40 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण वर्कशॉप का स्थान व अन्य इंतजाम जिला शिक्षा अफसर व डाइट प्रिंसिपल आपसी तालमेल से करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली जाकर भी गुर सीख रहे हैं शिक्षक
राज्य सरकार स्कूलों में शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए काफी गंभीर है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार से एक नॉलेज शेयरिंग प्रोजेक्ट पर एमओयू साइन किया है। इसके तहत पंजाब के शिक्षक दिल्ली के स्कूलों में जाकर पढ़ाई व अन्य चीजें सीखेंगे। अभी राज्य के 126 शिक्षक दिल्ली के स्कूूूलों का दौरा करके आए हैं जिनमें से 13 शिक्षक मोहाली के स्कूलों से संबंधित थे। विभाग को उम्मीद है कि आने वाले समय में स्कूलों का परिणाम सुधरेगा। हालांकि कोरोना के चलते दो साल बाद हुई परीक्षा में परिणाम काफी अच्छा रहा है।