फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ground Report: Over 600 students at Bishanpura Primary School, but no playground to play in

ग्राउंड रिपोर्ट : बिशनपुरा प्राइमरी स्कूल में 600 से अधिक छात्र, खेलने के लिए मैदान नहीं

Fri, 23 Oct 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Ground Report: Over 600 students at Bishanpura Primary School, but no playground to play in
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। गांव बिशनपुरा में पंजाब सरकार की ओर से संचालित सरकारी प्राइमरी स्कूल में 600 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छी कक्षाएं, प्रोजेक्टर, मिड-डे-मील और हर साल मुफ्त कॉपियां, किताबें व यूनिफॉर्म की व्यवस्था है। इसके बावजूद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खेल मैदान नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को स्कूल के आंगन में ही थोड़ा-बहुत खेलकर गुजारा करना पड़ रहा है। नशे से दूर रखने के लिए खेलों को बढ़ावा दे रही सरकार, स्कूल में मैदान नहीं जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार की ओर से युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाता है। इसके बावजूद बिशनपुरा के सरकारी प्राइमरी स्कूल में खेल मैदान की सुविधा नहीं है। स्कूल में 600 से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, लेकिन उन्हें खेलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। मैदान के अभाव में बच्चों को स्कूल के आंगन में ही सीमित स्थान पर खेलना पड़ता है। इससे दौड़ने, शारीरिक अभ्यास करने और विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने के अवसर सीमित हो जाते हैं। प्राथमिक स्तर पर खेल सुविधाएं नहीं मिलने से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उचित माहौल नहीं मिल पाता। ऐसे में स्कूल में खेल मैदान की व्यवस्था करना जरूरी है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के अवसर भी मिल सकें।
विज्ञापन

छात्रों की संख्या बढ़ी व्यवस्था नहीं
बिशनपुरा के सरकारी प्राइमरी स्कूल की शुरुआत दो कमरों से हुई थी। उस समय स्कूल में करीब 40 छात्र पढ़ते थे, लेकिन धीरे-धीरे छात्रों की संख्या बढ़कर अब 600 से अधिक हो गई है। इसके बावजूद स्कूल में बच्चों के खेलने के लिए मैदान की व्यवस्था नहीं हो पाई है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाओं के विस्तार की जरूरत महसूस की गई। इस संबंध में समय-समय पर मांग भी भेजी गई, लेकिन खेल मैदान उपलब्ध करवाने की दिशा में अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। वर्तमान में बच्चों को स्कूल के आंगन में ही सीमित जगह पर खेल गतिविधियां करनी पड़ती हैं। दूसरी ओर, बिशनपुरा और आसपास के क्षेत्र में जमीनों की ऊंची कीमतें भी खेल मैदान के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध करवाने में बाधा बन रही हैं। ऐसे में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को खेलकूद के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में निजी खेल अकादमियां संचालित होने के बावजूद स्कूल के बच्चों के पास परिसर में अपना मैदान नहीं है। 600 से अधिक विद्यार्थियों वाले स्कूल में खेल सुविधाओं की कमी बच्चों के शारीरिक विकास और खेल प्रतिभा को निखारने के अवसरों को सीमित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रों के खेलने के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग को लेकर हमारी ओर से समय-समय पर पत्र भेजकर संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। अधिकारियों की ओर से इस समस्या के समाधान का भरोसा दिया गया है। - जगमीत कौर, हेड मिस्ट्रेस, सरकारी स्कूल बिशनपुरा

मुझे अभी इस मामले की जानकारी मिली है। बिशनपुरा सरकारी प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान की व्यवस्था करवाने के संबंध में जल्द ही नगर परिषद प्रधान से मुलाकात की जाएगी और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -सुनील कुमार, पार्षद, बिशनपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed