{"_id":"62b0dc5233d3e672044ef8a3","slug":"grill-worth-six-crores-now-has-to-fight-for-paint-mohali-news-pkl4542513166","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह करोड़ की ग्रिल को अब पेंट के लिए करनी पड़ रही है जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह करोड़ की ग्रिल को अब पेंट के लिए करनी पड़ रही है जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शहर की मार्केटों को सुंदर बनाने के लिए नगर निगम की तरफ से डेढ़ साल पहले करीब छह करोड़ की लागत से एंटीक लुक वाली लोहे की ग्रिल लगाई गई थी। लेकिन अब उन ग्रिल को पेंट करवाने लिए ही जंग लड़नी पड़ रह है। उचित देखभाल न होने से उन पर जंग लगने का खतरा बढ़ गया है।
इसी मामले को लेकर गमाडा से रिटायर्ड एक्सईएन एवं कई समाजसेवी संस्थाओं की अगुवाई करने वाले एनएस कलसी ने नगर निगम के मेयर को पत्र लिखकर इस दिशा में कार्रवाई की है। जिससे इस संपत्ति को बचाया जा सके। एनएस कलसी ने बताया कि नगर निगम ने करीब एक साल पहले मार्केटों के सौंदर्यीकरण का अभियान शुरू किया था। इस दौरान जहां मार्केटों में राजस्थानी पत्थर, एंटीक लुक वाली लाइ पुरानी पतली लोहे की पतली ग्रिल की जगह लोहे वाली ग्रिल लगाई थी। इस दौरान शुरू में तो कुछ जगह ग्रिल पर प्राइमर कर दिया। लेकिन इसके बाद इनकी सुध नहीं ली गई। नियमों के मुुताबिक प्राइमर कोट के सूखने क बाद इस पर तुरंत पेंट किया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जिससे अब इन पर जंग लगना शुरू हो गया। अगर जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई नहीं की गई तो हालात और खराब हो सकती है। कलसी ने मांग की है कि इस तरफ तुरंत ध्यान दिया जाए। इस मामले की जांच करवाई जानी चाहिए। साथ ही जंग को हटाकर पेंट किया जाना चाहिए। ताकि इसे बचाया जा सके। डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि पहल के आधार पेंट करवाया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।
फेज-पांच मार्केट की हालत खराब, रोज लोग होते हैं परेशान
फेज-पांच की मार्केट इलाके की सबसे प्राइम मार्केटों में से एक है। यहां पर कई नामी कंपनियों के शोरूम है। इसके अलावा खाने पीने के अच्छे शोरूम है। लेकिन यहां पर पार्किंग की हालत काफी खराब है। कल्याण ज्वेलर्स वाली मार्केट की पार्किंग खस्ता हाल चल रही है। जरा सी बारिश होने पर तालाब बन जाता है। इसके लिए 60 लाख रुपये पास किए गए हैं। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा यहां से गुजरने वाली ड्रेनेज लाइन भी नहीं चल रही है। कुछ दिन पहले इसकी पोल खुल गई थी।