फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Granddaughter soot on the posters of leaders, leaders are still not coming

नेताओं के पोस्टरों पर पोती कालिख, नेता फिर भी नहीं आ रहे बाज

Sun, 23 Jan 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Granddaughter soot on the posters of leaders, leaders are still not coming
नयागांव। पंजाब प्रदेश में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। नेताओं ने चुनाव प्रचार के लिए दीवारों पर अपने विज्ञापन छापे हुए हैं। नगर काउंसिल की ओर से आचार संहिता का पालन करने के लिए दीवारों और बोर्ड आदि पर लगे इन विज्ञापनों पर काली कालिख पोती जा रही है। लेकिन नेता हैं कि फिर भी बाज नहीं आ रहे हैं। बिना अनुमति के दीवारों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 20 फरवरी को पंजाब प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अलग-अलग तरह से अपना प्रचार करने में लगी हुई हैं। पार्टियों की ओर से इलाके में फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर और दीवारों पर अपने विज्ञापन छपवाए जा रहे हैं। वहीं, नगर काउंसिल की ओर से चुनाव आचार संहिता का पालन करवाने के लिए नेताओं के खिलाफ लगातार उक्त कार्रवाई की जा रही है। नेताओं को चेतावनी भी दी है कि बिना अनुमति के दीवारों पर विज्ञापन न लगाएं। इसके लिए पहले अनुमति लेनी होगी। जिससे उस विज्ञापन के खर्चे को संबंधित नेता के चुनाव खर्च में जोड़ा जा सके। नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र जैन ने बताया कि खरड़ विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी अविकेश गुप्ता के निर्देश पर चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाए। नेताओं के विज्ञापन और उनके खर्चे पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन

नेताओं को लेनी होगी अनुमति
इलाके में निष्पक्ष और ईमानदारी से चुनाव करवाया जाएगा। चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा। अगर कोई भी नेता किसी व्यक्ति के घर पर पोस्टर, बैनर या कोई भी चुनाव सामग्री लगाता है तो उसको मकान मालिक से अनुमति लेनी पड़ेगी। अगर किसी मकान मालिक ने कोई शिकायत दी तो आरोपी नेता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अविकेश गुप्ता, खरड़ निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed