फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   goswami community, principal secertary of chief minister, prem singh chandumajra, mohali

सीएम से अपील, गोस्वामी समाज को मिले पिछड़ी श्रेणी का दर्जा

Sun, 10 Jul 2016 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sun, 10 Jul 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
goswami community, principal secertary of chief minister, prem singh chandumajra, mohali
मुख्यमंत्री प्रकाश​ सिंह बादल का संगत दर्शन प्रोग्राम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गोस्वामी समाज को आ रही मुश्किलों के संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एसके संधू से मीटिंग की। मीटिंग सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के माध्यम से हुई। मीटिंग में सेक्रेटरी समाज भलाई विभाग भी मौजूद रहे।


सांसद ने अधिकारियों को समाज की समस्याओं को तुरंत दूर करने के लिए कहा। समाज के लोगों ने सीएम से मांग की है कि प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर चेयरमैन कमीशन पिछड़ी श्रेणी पंजाब की सिफारिश के मुताबिक उनके समाज को पिछड़ी श्रेणी का दर्जा दिया जाए। मंदिरों व डेरों की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे रोके जाएं। डेरे के महंतों को नाजायज तंग करना बंद किया जाए। गोस्वामी समाज के लिए भलाई बोर्ड की स्थापना की जाए। गोस्वामी भवन बनाने के लिए मोहाली में उचित जगह मुहैया करवाई जाए। इस प्रतिनिधि मंडल में प्रधान करमापुरी गोस्वामी, महासचिव शिवराम गिरी, उप प्रधान दीप चंदपुरी, मेंबर रतन पुरी, सरपंच हरदम भारती, श्याम गिरी प्रधान ब्लॉक भुनहेड़ी, सरपंच भारती सेखुपुर, पवन गिरी प्रधान जिला मोहाली, गुरमीत गिरी प्रधान लालड़ू ब्लॉक, इंद्रजीत गिरी सरपंच शामपुर, श्रेया गिरी सरपंच पिपड़खेड़ी, नंबरदार राम कुमार, राम करण पुरी, गुरमुख पुरी और भगवान गिरी मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed