फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Goods worth lakhs were stolen by breaking the locks of two shops, the theft is not stopping

Mohali News: दो दुकानों के ताले तोड़ लाखों का सामान चोरी

Fri, 31 Mar 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs were stolen by breaking the locks of two shops, the theft is not stopping
दो दुकानों के ताले तोड़ लाखों का सामान चोरी, नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पटियाला रोड पर बुधवार रात दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। थाना जीरकपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि एक बिजली की दुकान व एक बैटरी की दुकान में चोरी हुई है। बिजली की दुकान के मालिक लव कुमार ने बताया कि वह रात नौ बजे दुकान बंद कर चले गए थे। सुबह करीब छह बजे दुकान के सामने पान बेचने वाले ने बताया कि उनकी दुकान का शटर खुला हुआ है। उन्होंने आकर देखा ताले तोड़ने के साथ ही शटर भी तोड़ रखा था। दुकान के अंदर देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जांच के बाद पता चला कि वहां से तार के बंडल गायब थे। दुकान मालिक के अनुसार सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चोर रात करीब साढ़े तीन बजे दुकान में घुसे थे। दूसरी ओर चोरों ने कुछ दुकानें छोड़कर एक बैटरी की दुकान को भी निशाना बनाया और वह वहां से इनवर्टर के साथ लगा बैटरी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed