{"_id":"68868139b4f874dd3b0a1cf6","slug":"golden-enclave-a-web-of-electric-wires-on-the-poles-sparks-cause-fire-mohali-news-c-71-1-spkl1025-131678-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन एनक्लेव : खंभों पर बिजली के तारों का जाल, चिंगारियों से लगती है आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन एनक्लेव : खंभों पर बिजली के तारों का जाल, चिंगारियों से लगती है आग
विज्ञापन
जीरकपुर। लोहगढ़ क्षेत्र में श्री सनातन धर्म मंदिर के पीछे गोल्डन एनक्लेव कॉलोनी में खंभों पर बिजली के तारों का जाल और नीचे लगे बिजली के मीटर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। जिस दिन भी बारिश होती है, इन तारों में से चिंगारियां निकलने लग जातीं हैं। इस कारण आग भी लग जाती है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। गोल्डन एनक्लेव से वीआईपी रोड की तरफ जाने वाले रास्ते के बीचोबीच बिजली का खंभा भी हादसों का कारण बनता है। इस खंभे के कारण कई बार यहां पर जाम भी लग जाता है। सड़क तंग होने के कारण कई बार लगने वाले जाम के कारण लोगों की आपस में लड़ाई भी हो जाती है।
हमेशा बना रहता है खतरा
खंभे पर लटक रही तारों और बिल्कुल नीचे लगे बिजली के मीटरों के कारण हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। इस कारण बच्चों का भी बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो गया है। बिजली के खंभों पर बिल्कुल नीचे लगे मीटर ऊंचा करके लगाना चाहिए ताकि किसी बच्चे का हाथ मीटर तक ना पहुंच सके। -राजवीर कौर, स्थानीय निवासी
बिजली के तारों को ठीक करें
बिजली के खंभों पर बने बिजली के तारों के जाल को ठीक किया जाना चाहिए। अगर किसी के घर में कभी बिजली की सप्लाई नहीं होती तो इन खंभों में से उनको अपनी तार ढूंढनी मुश्किल हो जाती है। बारिश के समय जब कभी इन तारों में से चिंगारियां निकलती हैं तो वह बड़े हादसे का कारण भी बन सकती है। -मयंक कुमार, स्थानीय दुकानदार
विज्ञापन
खंभा हटा देना चाहिए
सड़क के बीचोबीच लगा बिजली का खंभा हटाकर एक तरफ कर देना चाहिए। इससे ट्रैफिक की समस्या हो रही है। इस रास्ते पर खंभे की वजह से जाम या हादसे होते हैं लेकिन लोग कसूर एक दूसरे का निकलने लग जाते हैं। अंत में लड़ाई-झगड़ा होने लगता है। -योगेश कुमार, स्थानीय निवासी।
तार जल्द ठीक करवा देंगे
गोल्डन एनक्लेव में कल एक केबल टूट गई थी, उसे ठीक करवा दिया गया। अगर कहीं भी तार लटक रही है, या मीटर लटक रहे हैं, तो उन्हें चेक करवा लिया जाएगा। जल्द ही उसे ठीक करवा दिया जाएगा। -राकेश भाटिया, एसडीओ, पीएसपीसीएल, जीरकपुर।