फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gold chain of woman returning with milk snatched

Mohali News: दूध लेकर लौट रही महिला की सोने की चेन झपटी

Sun, 26 Nov 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gold chain of woman returning with milk snatched
मोहाली। गांव मौली बैदवान से दूध लेकर लौट रही महिला से मोटरसाइकिल पर आए दो युवक उसकी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। यह वारदात 11 सितंबर को हुई थी। वारदात का शिकार हुई महिला सुमन पुरी ने इस मामले में सोहाना पुलिस को शिकायत दी थी। सोहाना पुलिस ने महिला के बयान पर अब तीन महीने बाद अज्ञात झपटमारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुमन पुरी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका सेक्टर-66 में फ्लैट है। वह रोजाना मौली बैदवान गांव में दूध लेने जाती है। 11 सितंबर को भी वह घर से दूध लेने गई थी। लौटते समय करीब पौने 6 बजे उस रास्ते में दो मोटरसाइकिल सवारों ने घेर लिया। मोटरसाइकिल के पीछे बैठा युवक उसके पास आया और उसने उसकी सोने की चेन झपटकर बाइक पर बैठ गया। उसने बताया कि 24 नवंबर को वह दोपहर दो बजे जरूरी काम के लिए मौली बैदवान आई थी उसी दौरान उसे दोबारा से वही दो मोटरसाइकिल सवार वारदात को अंजाम देते नजर आए जो 11 नवंबर को उसकी सोने की चेन झपट कर फरार हो गए थे। उसने तुरंत इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed