फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   GMADA's residential and commercial sites will be e-auctioned

Mohali News: गमाडा की रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल साइट की होगी ई-ऑक्शन

Sat, 02 Aug 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
GMADA's residential and commercial sites will be e-auctioned
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने एक बार फिर से मोहाली और न्यू चंडीगढ़ में रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल साइटों के साथ बूथ, पेट्रोल पंप और स्कूल की साइटों की ई-आक्शन शुक्रवार से शुरू कर दी है। यह 18 अगस्त तक चलेगी। अब की बार यह ई-ऑक्शन थोड़ा अलग तरह से होगा। इसमें कुछ नियमों में बदलाव किए गए हैं। इस बार नीलामी की राशि का दस फीसदी देने पर अलाॅटमेंट होगा। इस बार गमाडा सफल अलॉटी अगर 120 दिन में पूरी रकम भरता है तो उसको 15 प्रतिशत छूट भी देगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गमाडा ने ट्राइसिटी में प्रॉपर्टी बाजार में चल रही उछाल को और ऊपर तक ले जाने के लिए पूरी स्टडी के बाद उक्त योजना निकाली है। इस नीलामी में केवल उन्हीं साइटों को शामिल किया गया है, जिन पर लोग दांव लगा सकते हैं। इस दौरान व्यापारिक, संस्थागत और ग्रुप हाउसिंग साइटों की ई-नीलामी की जा रही है। इस ई-नीलामी में 99 एससीओ/एससीएफ व बूथ के अलावा 21 रिहायशी प्लाॅट, एक पेट्रोल पंप साइट, 9 होटल साइटें, 6 स्कूल साइट, 6 कॉमर्शियल साइट, 6 मिक्स यूज साइट, 2 ग्रुप हाउसिंग साइटस और 7 मिक्स यूज/ कॉमर्शियल साइटें शामिल हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आवेदक वेबसाइट www.puda.e-auctions.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन




पिछले साल की नीलामी से हुआ था लाभ
गमाडा को दिवाली सीजन और उसके बाद की ई-ऑक्शन में काफी लाभ हुआ था। उसके बाद भी गमाडा को ई-ऑक्शन में भारी रकम मिली थी। गमाडा की कुछ माह पहले की गई पूरब अपार्टमेंट फ्लैटों की नीलामी पूरी तरह से फेल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed