फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   GMADA will conduct e-auction of 604 sites for residential, commercial and school

Mohali News: गमाडा करेगा रेजिडेंशियल, काॅमर्शियल और स्कूल के लिए 604 साइटों की ई-ऑक्शन

Sun, 09 Mar 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
GMADA will conduct e-auction of 604 sites for residential, commercial and school
मोहाली। एक बार फिर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी रेजिडेंशियल, काॅमर्शियल साइटों के साथ बूथ और स्कूल साइटों की नीलामी करेगा। यह नीलामी 12 मार्च को शुरू होगी। अबकी बार यह ई-ऑक्शन थोड़ा अलग तरह की होगी। इसमें कुछ नियमों में बदलाव किए गए हैं। इस बार नीलामी की राशि का दस फीसदी देने पर अलाॅटमेंट होगा और 20 फीसदी भुगतान देने पर अलाॅटमेंट की जाएगी।
विज्ञापन

गमाडा की ओर से ई-आक्शन में 457 रेजिडेंशियल प्लाॅट रखे गए हैं। जिसमें फेज-9, 10, 11, सेक्टर-68, 69, 71, 78, एरोसिटी के कई ब्लाॅक, ईकोसिटी-1 के कई ब्लाॅक शामिल हैं। इसके साथ ही सेक्टर-82 और 83 में ब्लाॅक-बी के कई प्लाॅट, ईकोसिटी-2 के भी कई सौ गज के रेजिडेंशियल प्लाॅटों को इसमें शामिल किया गया है। ईकोसिटी-1 के 300 और 500 गज के प्लाॅट को भी ई-ऑक्शन में रखा गया है। इसी तरह सेक्टर-77 के 125 और 400 गज के प्लाॅट सेक्टर-79 के 400 गज के प्लाॅट को भी नीलामी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


ई-ऑक्शन में ये साइट्स शामिल
गमाडा की ओर से काॅमर्शियल साइट्स की भी ई-ऑक्शन की जाएगी। इसमें 13 बूथ, 113 शोरूम के साथ एरोसिटी में साढ़े तीन एकड़ से छह एकड़ तक की मिक्स यूज साइट, सेक्टर-83 में करीब 14 एकड़ की मिक्स यूज साइट शामिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पुरानी साइटें भी ई-ऑक्शन में लगाया
पिछले साल हुई ई-ऑक्शन के दौरान नहीं बिकी साइटों को इस बार फिर से गमाडा ने ई-ऑक्शन में लगा दिया है। इसमें फेज-8 की एक साइट है और सेक्टर-62 की एक साइट की है। इसमें एक साइट 1.127 एकड़ की है और दूसरी 6.30 एकड़ की है। यह दोनों पहले भी ई-ऑक्शन में लाई गईं थी, लेकिन नहीं बिकीं। इसके साथ 0.84 एकड़ की सेक्टर-68 में काॅमर्शियल साइट भी ई-ऑक्शन में लगा दी गई है। एयरपोर्ट रोड पर स्थित सेक्टर-66बी में दो होटल साइट और सेक्टर-80 की एक स्कूल साइट और ईकोसिटी-2 के सेक्टर-11 की दो स्कूल साइटों की भी ई-ऑक्शन होगी। इसके साथ सेक्टर-101 अल्फा आईटी सिटी के ब्लाॅक-सी में करीब दो एकड़ की चार साइटों को नीलामी में रखा गया है।


दिवाली पर की थी ई-ऑक्शन
दिवाली से पहले की गमाडा विभिन्न प्रकार की प्राॅपर्टी की दो बार ई-ऑक्शन करके मालामाल हो गया है। गमाडा ने इस बार के फेस्टिवल सीजन के दौरान करीब 4400.45 करोड़ रुपये का रेवेन्यू अर्जित कर लिया है। गणेश चतुर्थी के दौरान गमाडा ने ई-नीलामी के दौरान 2505.45 करोड़ रुपये अर्जित किए थे तो वहीं दिवाली के दौरान गमाडा ने 1895 करोड़ रुपये का रेवेन्यू अर्जित कर डाला।

15 करोड़ से ज्यादा में बिके थे चार प्लाॅट
अबकी बार ऊपर में कई प्लाॅट वो भी शामिल हैं जो पिछली बार बिक गए थे। लेकिन अबकी बार फिर से ऊपर में आ गए हैं। इसमें सेक्टर-78 के चार प्लाॅट शामिल हैं जो कि 15 करोड़ की कीमत में बिके थे। इन प्लाॅटों पर नियमों के अनुसार राशि नहीं जमा करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed