{"_id":"6a6671903f108c18350c03c7","slug":"gmada-extends-the-deadline-for-submitting-land-pooling-applications-mohali-news-c-289-1-pkl1068-1344-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गमाडा ने लैंड पूलिंग आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गमाडा ने लैंड पूलिंग आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाई
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने अपनी दो प्रमुख परियोजनाओं, इको सिटी-3 और लो/हाई डेंसिटी स्कीम के लिए लैंड पूलिंग आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यह निर्णय पंजाब सरकार की 6 जुलाई 2026 को जारी नई लैंड पूलिंग नीति के बाद लिया गया है। नई नीति के तहत दोनों योजनाओं को विशेष लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) का पूर्व प्रभाव से लाभ मिलेगा।
नई नीति लागू होने के बाद गमाडा ने भूमि मालिकों को अधिक समय देने का फैसला किया है। इको सिटी-3 योजना के लिए लैंड पूलिंग फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि अब 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। लो/हाई डेंसिटी स्कीम के लिए यह तिथि 17 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। गमाडा ने स्पष्ट किया है कि जिन भूमि मालिकों ने पहले ही अपने फॉर्म जमा कर दिए हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
हालांकि, जिन किसानों या भूमि मालिकों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। वे विशेष एलओआई का लाभ भी ले सकते हैं।