फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   GMADA demolished shops and showrooms being built in cultivable land

कृषि योग्य जमीन में बन रही दुकानें व शोरूम गमाडा ने गिराए

Sun, 11 Jul 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
GMADA demolished shops and showrooms being built in cultivable land
मोहाली। न्यू चंडीगढ़ में मुल्लांपुर से सिसवां रोड पर अवैैध तरीके से किए जा रहे निर्माण पर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी की नजर लग गई। शनिवार को छुट्टी वाले दिन गमाडा की टीम ने स्पेशल कार्रवाई की। इस दौरान चार लोहे के शेड, चार दुकानें व निर्माणाधीन एक शोरूम गिराया। ये सारे कृषि योग्य भूमि में बने हुए थे। गमाडा के एसडीओ हरप्रीत सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस संबंधी कोई मंजूरी नहीं ली गई थी। गमाडा की टीम द्वारा सारी चीजों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। जो लोग नियमों को ताक में रखकर निर्माण करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकरी के मुताबिक गमाडा ने न्यू चंडीगढ़ में बाकायदा एक मास्टर प्लान बनाया गया है। उसी के मुताबिक सारा निर्माण कार्य चल रहा है। इसी बीच गमाडा को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सरकारी छुट्टी वाले दिन अवैैध निर्माण कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद गमाडा की टीम पूरे सुरक्षा दस्ते के साथ मुल्लांपुर पहुंच गई। इसके बाद सबसे पहले लोहे के चार शेड गिराए गए। इसके बाद तोगा में चार दुकानें व एक शोरूम गिराया गया। लोगों ने दुकानों का लेंटर तक डाल दिया था। गमाडा की टीम ने उसे हटा दिया। इस सारी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई। साथ इसे अपने रिकॉर्ड के साथ अटैच कर दिया है।
विज्ञापन

अब तक गमाडा गिरा चुका है 400 अवैध निर्माण
जानकारी के अनुसार कोरोना काल में लॉकडाउन या सरकारी छुट्टी का फायदा उठाकर लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं, लेकिन अब गमाडा की टीम सक्रिय हो गई है। गमाडा चार महीने महीने में कम से कम 400 अवैध निर्माण गिरा चुका है। गमाडा ने लोगों को नसीहत दी है कि इलाके में किसी भी तरह की प्रॉपर्टी खरीदने से पहले अच्छी तरह पड़ताल कर लें, क्योंकि इलाके में कई लोग अवैध तरीके से कारोबार में लगे हुए हैं। यहां तक की एक नामी कंपनी ने मुल्लांपुर के साथ लगते गांव में कॉलोनी काट दी थी, जिसे मंजूरी तक नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed