{"_id":"635998da39d3a718df4d1aba","slug":"girl-running-in-depression-committed-suicide-by-hanging-mohali-news-pkl466485829","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्रेशन में चल रही युवती ने लगाया फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्रेशन में चल रही युवती ने लगाया फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
मोहाली। परिजनों की मौत के बाद काफी समय से डिप्रेशन में चल रही 24 वर्षीय एक युवती ने फेज-4 में घर में ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सुलक्षणा के रूप हुई है। वह मूलरूप से वेस्ट बंगाल की रहने वाली थी। वह एक निजी कंपनी में काम करती थी। कोरोना की वजह से कंपनी में अभी तक वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। थाना फेज-1 की पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना फेज-1 के एसएचओ सुमित मोर ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में 174 की कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक फेज-4 में दोनों बहनें किराए पर रहती थी। दोनों ही निजी कंपनियों में काम करती थीं। इनके पिता की काफी समय पहले ही मौत हो गई थी। जबकि मां की कुछ पहले मौत हुई थी। मां की मौत से एक युवती डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। चार-पांच दिनों से वह ज्यादा परेशान चल रही थी। उसका कहना था कि मुझे मां बहुत याद आती है। मां उसे अपने पास बुला रही है। पता चला कि सुबह उसकी बहन अपनी ड्यूटी पर चली गई थी। पीछे से घर पर वह अकेली रह गई। इस दौरान उसने पंखे से फंदा लगा लिया।
मृतका की बहन ने किसी से कोई सामान मंगवाया था। इसी दौरान पता चला कि उसने आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसको सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतारा। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे पहले मंगलवार को भी बलौंगी में एक महिला ने फंदा लगा लिया था।