फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Girl falls from second floor of hotel under suspicious circumstances, dies

Mohali News: संदिग्ध परिस्थितियों में होटल की दूसरी मंजिल से गिरी युवती, मौत

Fri, 09 Aug 2024 06:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Girl falls from second floor of hotel under suspicious circumstances, dies
जीरकपुर। पंचकूला हाईवे स्थित होटल आरएस किंग्स की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर वीरवार सुबह चार बजे एक युवती की मौत हो गई। युवती की पहचान सृष्टि उर्फ पूनम (21) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। युवती अपने दोस्त के साथ दिल्ली से चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए आई थी।
विज्ञापन

ढकोली पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि सृष्टि अपने दोस्त रितिक के साथ होटल में रुकी थी। दोनों हिमाचल प्रदेश घूमने के बाद दिल्ली वापस जाने वाले थे। हिमाचल से आने के बाद दोनों पंचकूला हाईवे स्थित आरएस किंग्स में रुकने के लिए कमरा लिया था। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे अचानक सृष्टि की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे बार-बार चक्कर आ रहे थे। तबीयत में सुधार नहीं होने पर दोस्त उसे जीरकपुर के एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां पर कुछ समय रखने के बाद डाक्टर ने उसे छुट्टी दे दी। रात करीब दो बजे सृष्टि दोस्त के साथ होटल में कमरे में वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के दोस्त रितिक के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे सृष्टि होटल की बालकनी में खड़ी थी जहां से चक्कर आने की वजह से वह नीचे गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। सृष्टि के दोस्त रितिक के बयान दर्ज करने के बाद मृतका के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है और उनके आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed