फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Girl dies after falling on sixth floor, family expressed fear of murder

छठी मंजिल गिरकर युवती की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 27 Feb 2022 01:20 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after falling on sixth floor, family expressed fear of murder
खरड़। खरड़-लांडरां रोड पर स्थित एक रिहायशी सोसायटी में शुक्रवार शाम को संदिग्ध हालात में अठारह वर्षीय युवती की छठी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। युवती बुजुर्ग दंपती के घर में नौकरानी का काम करती थी। मृतका की पहचान जगतपुरा की रहने वाली ज्योति के रूप में हुई, लेकिन अभी तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। परिवार वाले बुजुर्ग दंपती पर हत्या का केस दर्ज करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। हालांकि पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मृतका ज्योति सोसायटी में एक बुजुर्ग दंपती की देखभाल का करती थी। उसने शुक्रवार को फ्लैट के मालिक व मालकिन को दोपहर का खाना खिलाकर आराम करने के लिए भेज दिया। जबकि खुद घर के काम में लग गई। बुजुर्ग पति-पत्नी को उसकी मौत का उस समय पता चला जब नीचे से कुछ लोगों ने आकर उन्हें इस बारे में सूचित किया। केस की जांच कर रहे जांच अधिकारी सदर पुलिस थाने के इंचार्ज एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में उन्हें यह एक हादसा दिख रहा है। क्योंकि जिस जगह से युवती गिरी है वह हिस्सा घर की रसोई के साथ पीछे लगती बालकनी है, जो कपड़े सुखाने के लिए इस्तेेमाल की जाती है। इस बालकनी में कपड़े सुखाने के लिए तार भी लगी है।
विज्ञापन

बालकनी में एक ऊंचा मेज भी पड़ा है। जांच के दौरान पाया गया मृतका का कद छोटा था। साथ ही तार पर कपड़े डालते समय कपड़े पूरी तरह नहीं फैलाएं जा सके। इस कारण मेज पर चढ़कर तार पर कपडे़ सूखने के लिए डालने लगी। इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया। साथ वह छठी मंजिल से नीचे गिर गई। जहां उसका शरीर का निचला हिस्से नीचे पक्के फर्श से टकराया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माली और सिक्योरिटी गार्ड को कहा- मुझे बचा लो
पुलिस मुताबिक मरने से पहले युवती ने घटना स्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मी व माली को कहा कि उसके निचले हिस्से में चोट आई है, उसे बचा लिया जाए। हालांकि उसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिवार वाले खरड़ सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने आए, लेकिन उन्होंने लिखकर कुछ नहीं दिया।
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक करेंगे कार्रवाई
मृतका के परिजन शनिवार सुबह आठ बजे एक बार फिर से पुलिस स्टेशन पर आ गए। साथ ही बुजुर्ग दंपती पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने मृतका का पोस्टमार्टम करवाने से भी मना कर दिया। शनिवार रात के आठ बजे मृतका के परिवार वाले थाने के बाहर खड़े रहे। एसएचओ अशोक कुमार का कहना था कि उनकी ओर से लिखित शिकायत पर पुलिस कोई कार्रवाई कर सकती है, लेकिन मृतका के परिवार वालों से पिछले 12 घंटे के दौरान अनेक बार मीटिंग हुई, लेकिन वह कुछ भी लिखकर देने को तैयार नहीं है। हालांकि उन्होंने साफ किया है कि रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसमें जो भी वजह सामने आती है, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस हर चीज को गंभीरता स लेे रही
दूसरी तरफ से सूत्रों से पता चला है कि दोनों पक्षों में समझौते की बात भी चल रही है। इस कारण मृतका के परिवार वाले अभी तक कुछ लिखकर देने को तैयार नहीं हो रहे हैं। जिक्रयोग है कि यह अपनी तरह का मामला है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह वह हर चीज को गंभीरता से ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed