{"_id":"638a5ef3f3a33a089f396f46","slug":"gilco-valley-group-raided-on-the-second-day-seized-documents-mohali-news-pkl4701567155","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गिलको वैली ग्रुप पर दूसरे दिन भी मारा छापा, दस्तावेज किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गिलको वैली ग्रुप पर दूसरे दिन भी मारा छापा, दस्तावेज किए जब्त
विज्ञापन
खरड़। खरड़ में गिलको वैली ग्रुप व इसके सहयोगियों पर वीरवार सुबह से शुरू हुई ईडी व इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त रेड शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान किसी बाहरी व्यक्ति को गिलको वैली के ऑफिस व इनके सहयोगियों के घरों में अंदर नहीं जाने दिया और न ही किसी को बाहर आने दिया गया। इस दौरान कई कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। वहीं, कालाधन होने की आशंका भी जताई जा रही है।
गिलको वैली ग्रुप के सहयोगी भूपिंदर सिंह काला सैनी के बेटे के विवाह की बुधवार की रात को हुई रिसेप्शन के बाद अगले दिन सुबह पांच बजे ईडी डिपार्टमेंट ने भूपिंदर सिंह के घर, गिलको वैली ग्रुप के दफ्तरों, गिलको वैली ग्रुप के मालिक रणजीत सिंह गिल के सेक्टर 2 चंडीगढ़ में निवास स्थान व एक अन्य सहयोगी रणधीर सिंह के घर मोहाली व गिलको ग्रुप के कई अनेक सीनियर कर्मचारियों के घरों पर संयुक्त रूप से रेड की थी। भूपिंदर सिंह के बेटे के विवाह का कार्यक्रम लगातार तीन चार दिन से चल रहा था। इसमें कई पंजाबी गायक आए थे। यह विवाह चर्चा में बुधवार की रात को उस समय आया जब विवाह की रिसेप्शन में पंजाबी गायक गुरदास मान के गानों के दौरान लाखों रुपये पांच सौ और दो हजार के नोटों में उड़ाए गए। इस दौरान डॉलर भी उड़ाए जाने की चर्चा है ।
वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आया था मामला
शहर में चर्चा है कि गुरदास मान के कार्यक्रम में लगभग 25 लाख रुपये उनके गानों के दौरान उड़ाए गए। कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद इनकम टैक्स व ईडी विभाग ने यह रेड की। सूत्रों से पता चला है कि इनकम टैक्स विभाग इस विवाह पर पिछले तीन चार दिन से नजर रखे हुए था। छापा मारी के दौरान अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसमें काला धन होने की आशंका है। इस रेड के दौरान अभी तक ईडी तथा इनकम टैक्स विभाग को क्या मिला है। इस बारे में कोई खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।