फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ghazipur Railway Underpass: On one hand, the dilapidated road, on the other, long distances and traffic jams, people are suffering

गाजीपुर रेलवे अंडरपास : एक तरफ जर्जरहाल सड़क दूसरी तरफ लंबी दूरी व जाम से लोग बेहाल

Sun, 19 Oct 2025 12:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur Railway Underpass: On one hand, the dilapidated road, on the other, long distances and traffic jams, people are suffering
जीरकपुर। गाजीपुर गांव में स्थित रेलवे अंडरपास जीरकपुर शहर को ढकोली, पीरमुछल्ला के साथ जोड़ने वाला एक मुख्य रास्ता है। इसकी हालत इतनी खस्ता है कि यहां से आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में यहां पानी भरने से रास्ता बिल्कुल बंद हो जाता है। इस कारण लोगों को पटियाला लाइट पाॅइंट से होकर के-एरिया लाइट पाॅइंट के रास्ते ढकोली और पीरमुछल्ला जाना पड़ता है। इस कारण लोगों का समय और रुपये की बर्बादी तो होती ही है, इसके साथ-साथ लंबी दूरी भी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

गांव के लोगों को ढकोली सामुदायिक अस्पताल आना हो तो दो किलोमीटर की दूरी जर्जर अंडरपास की वजह से करीब छह किलोमीटर हो जाती है। इससे लोगों को जीरकपुर के जाम में भी फंसना पड़ता है। दूसरी तरफ रेलवे अंडरपास के नीचे सड़क की हालत खस्ता है। यहां पर बहुत ज्यादा गड्ढे हैं। लोगों ने मिट्टी और मलबा डालकर कुछ ठीक तो किया है लेकिन रास्ता इतना ऊंचा-नीचा है कि यहां से गुजरने वाली गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो रही हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों मनिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरभजन सिंह, संजीव कुमार, विपिन का कहना है कि वह हर रोज इस रास्ते से आते-जाते हैं। यहां से दोपहिया वाहन का निकलना भी खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां पर अक्सर ही लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि जैसे नगला गांव का अंडरपास अच्छा बनाया गया है, अगर इस अंडरपास को भी उसी तरह बनाया जाए तो लोगों को बहुत सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में यहां पर रास्ता बिल्कुल बंद हो गया था। इससे उनको पटियाला चौक की तरफ से घूमकर आना-जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाजीपुर अंडरपास की समस्या से क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों को जल्द ही अवगत कराएंगे। इसके बाद मौका चेक करवा लिया जाएगा और लोगों की समस्या को ध्यान में रखकर इसका जो भी संभव समाधान होगा वह किया जाएगा। -नवीन कुमार, डीसीएम, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed