फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ghaduan became sub tehsil, CM Channi fulfilled the promise

घडुआं बनी सब तहसील, सीएम चन्नी ने पूरा किया वादा

Thu, 02 Dec 2021 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ghaduan became sub tehsil, CM Channi fulfilled the promise
मोहाली। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने गृह जिले के लोगों को एक और सौगात बुधवार को दे दी। सरकार की कैबिनेट की बैठक में उन्होंने घडुआं को सब तहसील के तौर पर अपग्रेड करने का फैसला लिया है। इससे इलाके के लोगों को फायदा होगा। उन्हें अब छोटे से छोटे काम के लिए खरड़ नहीं आना पडे़गा। इसके अलावा उस इलाके में विकास के काम भी रफ्तार पकडे़ंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में घडुआं को सब-तहसील के तौर पर अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई है। इसमें एक कानूनगो सर्कल 11 पटवार सर्कल और 36 गांव होंगे। यह सभी इलाके मोरिंडा के साथ लगती सीमा पर स्थित हैं। यहां के लोगों को खरड़ तक पहुंचने में मुश्किल होती है। इतना ही नहीं यह इलाके अब पूरी तरह बसना शुरू हो गए। यहां पर एक नामी निजी यूनिवर्सिटी से लेकर कई नर्सिंग और इंजीनियरिंग कॉलेज भी स्थित हैं। इसके अलावा कई निजी बिल्डरों द्वारा बसाई गई कॉलोनियां भी स्थित हैं। इस संबंधी मुख्यमंत्री ने जब खरड़ हलके का दौरा किया था तो एक सभा में उन्होंने इसका एलान किया था। इसके बाद से यह समझा जा रहा था कि जल्द ही इस फैसले पर मोहर लग जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि खरड़ पंजाब का सबसे बड़ा विधानसभा हलका है। यहां पर पहले खरड़ तहसील थी। इसके बाद मुल्लांपुर और हिमाचल से लगते एरिया के लोगों को दिक्कत आती थी। जिसके बाद सरकार ने माजरी को उप तहसील बनाया था। वहीं, अब घडुआं को उप तहसील बनाने का फैसला लिया गया है। इससे इलाके के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed