फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Get rid of unclaimed animals, 7 kanal 13 marle land donated for cowshed

लावारिस पशुओं से मिलेगी निजात, गोशाला के लिए दान में मिली 7 कनाल 13 मरले जमीन

Tue, 14 Dec 2021 01:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Get rid of unclaimed animals, 7 kanal 13 marle land donated for cowshed
नयागांव। इलाके में लावारिस पशुओं की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी और इनकी वजह से सड़क हादसे नहीं होंगे। वहीं बाजारों में भी घूमते हुए लावारिस पशु दिखाई नहीं देंगे और रास्तों पर जाम नहीं लगेगा। दरअसल नगर काउंसिल इलाके में गोशाला बनाने जा रहा है, क्योंकि पंचकूला सेक्टर-4 निवासी सत्तो देवी ने नगर काउंसिल को मात्र 500 रुपये में 7 कनाल 13 मरले जमीन दान में दे दी है। इस जमीन पर गोशाला बनाई जा सकती है। वहीं इसके लिए आज होने वाली नगर काउंसिल की बैठक में प्रस्ताव लाया जा सकता है। इस मौके पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पर खर्चे का प्रस्ताव भी लाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इलाके में लावारिस पशुओं की बड़ी समस्या है। यहां कोई भी गोशाला न होने के कारण लावारिस पशुु सड़कों पर घूमते रहते हैं। यह पशु इलाके के खाली पड़े प्लॉटों से कचरा खाते रहते हैं और सड़कों किनारे पड़े कचरे पर मुंह मारते रहते हैं। इस कारण इनके कारण सड़क हादसे भी होते रहते हैं। वहीं दान में मिली जमीन की रजिस्ट्री नयागांव की नगर काउंसिल के नाम पर करवाई जाएगी। इसका खर्चा करीब 6 लाख रुपये आएगा। अगर इस प्रस्ताव पर सभी पार्षदों की सहमति बनती है, तो इलाके में लावारिस पशुओं से लोगों को निजात मिलने की उम्मीद है। इसके साथ की बैठक में सफाई कर्मचारियों के बीमा संबंधी प्रस्ताव लाया जा रहा है। नगर काउंसिल में कुल 136 कर्मचारी हैं और इनमें से 126 सफाई कर्मचारी, 7 ड्राइवर और तीन सुपरवाइजर हैं। इनका काम जोखिम भरा है और इसी कारण इन कर्मचारियों का बीमा जरूरी है। यह बीमा करवाने के लिए नगर काउंसिल पर करीब 50 हजार 552 रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed