फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Garbage everywhere: 16-day strike ends, garbage litters streets and roads

कचरा ही कचरा : 16 दिन की हड़ताल खत्म, गलियों और सड़कों पर फैल रहा कूड़ा

Fri, 22 May 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Garbage everywhere: 16-day strike ends, garbage litters streets and roads
जीरकपुर। पंजाब सरकार और कच्चे कर्मचारियों के बीच मांगों के विवाद में गलियों से सड़कों तक कचरा ही कचरा फैल गया है। 16 दिन से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के कारण शहर के कोने-कोने में कचरे के ढेर लग गए हैं। साढ़े छह लाख की आबादी के लिए यह हालात गंभीर हो गए हैं। भयंकर गर्मी में पॉलीथिन में बंद कचरा सड़ने लगा है। राहगीर मुंह-नाक बंद करके गुजर रहे हैं। शहर की हवा पूरी तरह दूषित हो गई है। अब लोगों ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हमारे देश का सिस्टम इतना घटिया है कि इसकी कोई सीमा नहीं है। कच्चे कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार और कर्मचारियों की मांगों में सहमति नहीं बन रही है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। गंदगी के कारण रास्ता निकलना मुश्किल हो गया है। –साहिल,
विज्ञापन



पूरा शहर कचरे से निकलने वाली भयंकर बदबू की गिरफ्त में है। लोग नाक-मुंह बंद करके कचरे के लगे ढेरों से गुजर रहे हैं। पहले से ही गंदगी थी, अब हालात और खराब हो गए हैं। लोगों को बीमारी का खतरा सता रहा है। -नेत्रपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना कचरे के ढेर बढ़ रहे हैं। एक दिन में शहर से करीब सौ टन कचरा निकलता है। 16 दिन में करीब 1,600 टन कचरा जमा हो गया है, जो गर्मी में सड़ने लगा है। शहर की हवा दूषित हो गई है। - मनजीत सिंह

जनता टैक्स देती है फिर भी सबसे ज्यादा परेशानी झेलती है। शासन और प्रशासन मिलकर शहर को साफ-सुथरा नहीं रख पा रहे हैं। लोगों को स्वच्छ वातावरण तक नहीं दे पा रहे, तो इसका क्या फायदा? -राजेश रावत


हमारी टीम रात से कचरा उठाने में जुट गई है। सरकार और कर्मचारियों के बीच समझौता हो गया है, अब शहर को साफ करने का काम शुरू हो गया है। -मनोज कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed