फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Garbage at RMC Point-77 catches fire every day, making breathing difficult due to toxic smoke

Mohali News: आरएमसी पॉइंट-77 पर कूड़े में आए दिन लग रही आग, जहरीले धुएं से सांस लेना हुआ मुश्किल

Tue, 10 Jun 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Garbage at RMC Point-77 catches fire every day, making breathing difficult due to toxic smoke
मोहाली। शहर के पॉश इलाकों में शामिल होमलैंड सोसाइटी, जज कॉलोनी सेक्टर-77 और गांव सोहाना के निवासियों के लिए नगर परिषद की लापरवाही के कारण हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। होमलैंड सोसाइटी के सामने नगर निगम के सेक्टर-77 में बनाए गए आरएमसी (रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर) पॉइंट के पास फैले कूड़े के ढेर को आए दिन आग लग रही है। सोमवार को भी एक बार फिर सुबह करीब 8 बजे आग लग गई, जिससे निकल रहे जहरीले धुएं ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह से ही आसपास के लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत करते नजर आए। शाम पांच बजे के बाद भी कूड़ के ढेर से उठ रहे जहरीले धुएं के कारण एयरपोर्ट रोड से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी आई। इस समस्या से तंग लोगोें ने अब नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान कर दिया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर नगर निगम ने आरएमसी पॉइंट को यहां से शिफ्ट नहीं किया तो उनको संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा और जरूरत पड़ी तो एयरपोर्ट रोड जाम करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिस जगह पर नगर निगम ने आरएमसी पॉइंट बनाया गया है वहां पर कूड़े का ढेर लगातार बढ़ता जा रहा है। साथ ही गर्मी के मौसम में इस में आग लगने की घटना भी लगातार हो रही है जिस कारण यहां से उठने वाला धुआं लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इस समस्या के हल के लिए कई बार लोगों ने नगर परिषद को शिकायत भी दी लेकिन नगर निगम ने कोई कार्रवाइ्र नहीं कर रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आरडब्ल्यूए सेक्टर-77 के प्रधान सुरिंदर कुमार ने बताया कि सेक्टर 77 में रिहायशी इलाके साथ जज कॉलोनी और एक निजी बड़ा अस्पताल भी है।
विज्ञापन

इसके अलावा इसके एक ओर होमलैंड सोसाइटी समेत कई बड़ी सोसाइटियां और गांव सोहाना भी पड़ता है। सेक्टर-77 में जिस जगह आरएमसी पॉइंट हैं उस जगह के साथ पहले कॉलोनी थी जिसे गमाडा ने हटा दिया था। उस समय कॉलोनी के कारण भी काफी परेशानी आती थी और अब मौजूदा समय में आरएमसी पॉइंट सबसे बड़ी मुसीबत बन गया है। उन्होंने कई बार नगर निगम को इस गंभीर समस्या के प्रति आगाह किया, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। कूड़े में खुद से या जानबूझकर लगाई गई आग से वातावरण में भारी मात्रा में कार्बन, सल्फर और अन्य जहरीले कण फैल रहे हैं, जो बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन से की स्थायी समाधान की मांग
सेक्टर-77 के निवासियों ने मांग की है कि निगम को तुरंत यहां नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था करनी चाहिए और इस क्षेत्र में कूड़े की डंपिंग पूरी तरह बंद करनी चाहिए क्योंकि आसपास रिहायशी इलाका है। इसके साथ ही आरएमसी पॉइंट के बाहर कूड़ा डालने के साथ ही आग लगाने पर सख्त प्रतिबंध लगे और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं, ताकि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed