फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gangster Lawrence Bishnoi's henchman held over with weapon, another brought from prison on production warrant

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा हथियार समेत काबू, दूसरा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया

Sat, 27 Feb 2021 01:14 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gangster Lawrence Bishnoi's henchman held over with weapon, another brought from prison on production warrant
मोहाली। सीआईए स्टाफ ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक गुर्गे को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरफ्तार किए गए गुर्गे से पूछताछ के बाद उसके सरगना को अमृतसर की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। दोनों गुर्गों की पहचान तरुण कुमार निवासी अलमारी वाली गली, दोआबा चौक, जिला जालंधर और दीपक कुमार उर्फ टीनू निवासी हनुमान मंदिर, जैन चौक, भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है। वह अमृतसर की जेल में बंद था।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ ने जब गुर्गे तरुण कुमार से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे जेल से बैठकर पंजाब के कई जिलों में हथियारों का कारोबार कर रहे हैं। उसने बताया कि सरगना दीपक कुमार उर्फ टीनू अमृतसर की जेल में बंद है और वहीं से बैठकर नशा और हथियारों का कारोबार कर रहा है। इसके बाद पुलिस सरगना दीपक को अमृतसर की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मोहाली लाई है। इसके बाद दोनों से की गई पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। एसएसपी मोहाली सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ खास मुहिम चलाई हुई है। इसके मद्देनजर ही एसपी जांच हरमनदीप सिंह और डीएसपी जांच गुरचरन सिंह की टीम के हाथ यह सफलता लगी है। जल्दी ही इस मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

ऐसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस को सूचना मिली थी कि 24 वर्षीय तरुण कुमार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा है और वह मोहाली के इलाके में सक्रिय है। वहीं, यह भी पता चला कि तरुण कुमार अमृतसर जेल में बंद सरगना दीपक कुमार उर्फ टीनू का साथी है। टीनू के कहने पर ही तरुण बलौंगी के श्मशानघाट के पास किसी को हथियारों की सप्लाई करने आया है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हथियारों की सप्लाई करने से पहले ही तरुण को दबोच लिया। इसके बाद उसके खिलाफ बलौंगी थाने में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चलता था जेल से कारोबार
सीआईए स्टाफ की ओर से की गई पूछताछ में गुर्गे तरुण ने बताया कि वह दीपक कुमार उर्फ टीनू के कहने पर ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग और अन्य गैंग के गुर्गों को हथियारों की सप्लाई करता है। जबकि टीनू अमृतसर की जेल में बंद है। वह जेल से ही अन्य गैंग के संपर्क था और हथियारों की सौदेबाजी करवाता था। इसके बाद सीआईए स्टाफ की टीम टीनू को अमृतसर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। टीनू के खिलाफ पंजाब समेत विभिन्न राज्यों में 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
टीनू से पूछताछ के बाद बरामद हुए हथियार
पुलिस की पूछताछ में टीनू ने बताया कि वह जेल से ही नशे की सप्लाई करता था। उसकी निशानदेही पर एक .32 बोर की पिस्तौल समेत 5 कारतूस बरामद हुए हैं। जबकि तरुण से एक .315 बोर की पिस्तौल व एक कारतूस, एक .32 बोर की पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों गुर्गों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और कहा है कि दोनों से पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं।

कोडवर्ड से सप्लाई करते थे हथियार
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हथियारों का पूरा कारोबार कोडवर्ड के आधार पर किया जाता था। जिस भी व्यक्ति को हथियारों की सप्लाई करनी होती थी। उससे पहले कोडवर्ड पूछा जाता था। इसके बाद उसे हथियार सप्लाई करके पैसे लिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed