फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gangster Lawrence Bishnoi demanded extortion of 40 lakhs from the owner of the club, firing two rounds

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर क्लब मालिक से 40 लाख की मांगी रंगदारी, दो राउंड फायरिंग

Sun, 13 Mar 2022 01:41 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gangster Lawrence Bishnoi demanded extortion of 40 lakhs from the owner of the club, firing two rounds
मोहाली। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने ब्रियू ब्रॉज क्लब में शुक्रवार रात फोन कर 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य गोल्डी बराड़ बताया। उसने धमकी दी कि यदि क्लब सही-सलामत चलाना चाहते हो तो 40 लाख रुपये जमा करवा दो, वरना अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन

धमकी भरे फोन के कुछ देर बाद दो युवक मोटरसाइकिल पर पहुंचे और क्लब के बाहर दो राउंड फायर किए। एक हवा में तो दूसरी गोली क्लब के बाहर लगे शीशे को तोड़ते अंदर घुस गई। इससे क्लब में अफरातफरी मच गई। वारदात क्लब के पास स्थित शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सोहाना थाना पुलिस ने क्लब मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-80 मार्केट में स्थित ब्रियू ब्रॉज क्लब मालिक के हरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि क्लब के रिसेप्शन पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य गोल्डी बराड़ बोल रहा है। यदि अपना क्लब सही सलामत चलाना चाहते हो तो 40 लाख रुपये जमा करवा दो, वरना अंजाम बुरा होगा। इसके कुछ बाद रात 11.25 बजे मोटरसाइकिल पर दो युवक पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली हवा में जबकि दूसरी क्लब की पहली मंजिल के बाहरी शीशे पर लगी। गोली शीशे को तोड़ अंदर दाखिल हो गई, जिसकी आवाज से क्लब स्टाफ घबरा गया। जिस वक्त फायरिंग हुई क्लब बंद हो चुका था। स्टाफ किचन में सामान पहुंचा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही क्लब पहुंचे
क्लब के मालिक हरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे और 100 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया। इसी बीच, नीले रंग की एक लग्जरी कार क्लब के बाहर आई, जिसमें सवार तीन लोग सवार थे। वह नशे में लग रहे थे। उन्होंने तेज आवाज में म्यूजिक बजाना शुरू कर दिया। कार सवार एक युवक बोला कि अब क्या कर रहे हो, तुम्हारा टाइम खत्म हो गया है। इसके बाद कार सवार चले गए।
ये अभी ट्रेलर था, फिल्म मत समझना
क्लब मालिक ने बताया कि पुलिस अधिकारी जब जांच कर रहे थे तो शुक्रवार रात 1 बजकर 35 मिनट पर रिसेप्शन नंबर पर मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि यदि फोन न उठाया, ब्लॉक और रिकार्डिंग किया तो फालतू में मरेगा। फोन उठाकर आराम से बात कर ले। तेरा होटल, परिवार, रिश्तेदार कोई सुरक्षित नहीं है। सब हमसे मिलकर चल रहे हैं। यह सिर्फ ट्रेलर है फिल्म मत समझना। अंत में लिखा था गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप।
कोट्स
पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया गया है। नीले रंग की कार का भी पता लगाया जा रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- हरजीत सिंह, एसएसपी, मोहाली।
सेक्टर-9 के क्लब मैनेजर से मांगी थी 25 लाख की रंगदारी
चंडीगढ़। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने सेक्टर-9 स्थित एक क्लब मैनेजर को बीते सप्ताह फोन कर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उसने रकम न देने पर क्लब संचालक को जान से मारने की धमकी भी दी थी। फोन करने वाले ने कहा था कि अब तो क्लब का काम अच्छा चल रहा है इसलिए जिंदगी चाहिए तो चुपचाप रकम पहुंचा देना। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने क्लब मैनेजर का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू की दी थी।
मैनेजर आशु ने बताया था कि बीते सोमवार रात को वह ड्यूटी पर थे। इस दौरान उसे विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का सदस्य बताया। उसने कहा ति 25 लाख चाहिए नहीं तो जान से मार देगा। पीड़ित ने बताया कि विदेशी नंबर से उसे 5 मार्च से लगातार धमकी भरे मैसेज आ रहे थे। इस पर उसे लगा शायद उसका कोई दोस्त मजाक कर रहा है।
प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आने की तैयारी में पुलिस
चंडीगढ़। शहर में बिश्नोई गैंग की ओर से क्लब संचालकों, ट्रांसपोर्टर और आढ़तियों से रंगदारी मांगने का सिलसिला जारी है। चंडीगढ़ पुलिस तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर संपत नेहरा और रविंदर उर्फ काली शूटर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आने की तैयारी में है। इससे पहले पुलिस ने दोनों का प्रोडक्शन वारंट मांगा था, लेकिन अदालत ने कहा था कि संपत नेहरा पर मकोका धारा लगी है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर उसे दिल्ली से बाहर नहीं भेेजा जा सकता।
2021 में मांगी थी 50 लाख की रंगदारी
चंडीगढ़। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गोल्डी बराड़ ने नवंबर 2021 में शहर के पूर्वी इलाके में स्थित एक क्लब के मालिक को फोन कर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। गोल्डी ने कहा था कि यदि रकम नहीं मिली तो सिस्टम खराब कर दूंगा। क्लब मालिक ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के बाद संचालक को सुरक्षा प्रदान की।

कौन है गैंगस्टर गोल्डी बराड़
11 अक्तूबर की रात इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित एक क्लब के बाहर पीयू के छात्रनेता गुरलाल बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोल्डी बराड़ उसका चचेरा भाई है। उस पर हत्या, रंगदारी समेत कई केस दर्ज हैं। गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गैंग को संभाल रहा है। वह बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसकी कई राज्य की पुलिस को तलाश है। पुलिस का मानना है कि गोल्डी विदेश में बैठकर रंगदारी का खेल चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed