फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gangster arrested with illegal weapons

अवैध हथियारों समेत गैंगस्टर गिरफ्तार

Tue, 09 Mar 2021 03:34 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 03:34 AM IST
विज्ञापन
Gangster arrested with illegal weapons
पुलिस के साथ मौजूद गैंगस्टर। - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। लालड़ू पुलिस ने अलग-अलग वारदातों में शामिल एक गैंगस्टर को अवैध हथियारों के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार निवासी गांव जाबा तहसील निलोखेड़ी जिला करनाल के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते डीएसपी गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि सरसीनी बस अड्डे पर पुलिस पार्टी की तरफ से नाकाबंदी के दौरान उक्त व्यक्ति को काबू कर एक 32 बोर का देसी कट्टा, दो मैगजीन, 20 कारतूस बरामद किए। आरोपी पैदल आ रहा था, जिसने एक बैग टांगा हुआ था। बैग में से हथियार बरामद हुए। डीएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि मुलजिम अंकुश कमालपुर करनाल गैंग का सक्रिय गुर्गा है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में अपने गैंग सरगना अंकुश कमालपुर के कहने पर फिरौती मांगने के मकसद से एक होटल पर जनवरी में फायरिंग की थी। आरोपी ने अपने गैंग के दूसरे सदस्यों के साथ मिलकर फरवरी 2020 में करनाल में एक गाड़ी छीनी थी। दोनों मामलों में मुलजिम फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटौर क्षेत्र में किराए पर ले रखा था कमरा
जांच में सामने आया कि मुलजिम अपने गैंग के सरगना के कहने पर हरियाणा में व्यापारियों, होटल मालिकों व अन्य मशहूर व अमीर व्यक्तियों को डरा धमकाकर फिरौती के पैसे वसूल करता था। दोषी की सोशल मीडिया व यूटयूब पर हथियार चलाते हुए कई गैंग्स्टरों के साथ काफी वीडियो मौजूद हैं। मुलजिम ने पूछताछ में बताया कि आज कल वह अपने गैंग का प्रभाव पंजाब में फैलाने के लिए काम कर रहे हैं जिसके लिए उनकी तरफ से मोहाली में पड़ते गांव मटौर क्षेत्र में एक किराया का कमरा लेकर रह रहा था। मुलजिम की निशानदेही पर मटौर के किराये के कमरे में से दो ओर देशी पिस्तौल बरामद हुए हैं। मुलजिम अपने गैंग का पंजाब में नाम करने के लिए मोहाली में किसी बड़ी वारदात को करने की फिराक में था जिससे पहले ही लालड़ू पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुलजिम से पंजाब के गैंग्स्टरों के साथ संबंध व मोहाली में उसे किसने कमरा दिलाया है की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed