फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   gangrape acused arrest

रेप के बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला काबू

Sun, 11 Aug 2019 12:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
gangrape acused arrest
मोहाली। एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने व उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मुख्य आरोपी को आखिर थाना फेज-11 की पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी की पहचान रमन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक दिन लड़की के परिजन कहीं पर गए हुए थे। इस दौरान कुछ युवा लड़की के घर पहुंच गए। मौका पाकर उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान आरोपियों ने एक वीडियो बना लिया था। साथ ही लड़की को धमकी देते थे कि अगर वह उनके कहने पर नहीं चली और अपना मुंह खुला तो उसका उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसी बीच एक दिन आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। इसी बीच पीड़िता के घर के मेंबरों तक वीडियो पहुंच गया जिसके बाद पीड़िता के घर वालों ने पुलिस को सारी बात बताई। वहीं, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस ने पूरी तरह से प्लानिंग करके आरोपी को दबिश देकर दबोच लिया। पुलिस उससे यह भी पड़ताल करने में जुटी हुई है कि उसने अन्य कितने लोगों को उक्त वीडियो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed