फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   gang rape in anandpur sahib

आनंदपुर साहिब में किशोरी से सामूहिक दुराचार

Mon, 07 Oct 2013 10:47 PM IST
अमर उजाला ,आनंदपुर साहिब
अमर उजाला ,आनंदपुर साहिब Updated Mon, 07 Oct 2013 10:47 PM IST
विज्ञापन
gang rape in anandpur sahib
पंजाब के आनंदपुर साहिब में तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसका मेडिकल करवा तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा के जिला अंबाला की रहने वाली एक 16 साल की किशोरी ने आनंदपुर साहिब पुलिस के पास शिकायत की है कि वह दो तीन महीने पहले आनंदपुर साहिब और नैना देवी आई थी। उस दौरान उसकी बलराज सिंह (21) निवासी गांव लोधीपुर से मुलाकात हुई।
विज्ञापन


बीते शनिवार को बलराज ने उसे फोन करके बुलाया और वह बस से यहां आ गई। इस दौरान बलराज का एक अन्य साथी रजिंदर सिंह (20) निवासी गांव लोधीपुर उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर चरन गंगा के पास श्मशानघाट से आगे बने पशुओं के बाड़े में ले गया। वहां पर एक अन्य किशोर निवासी लोधीपुर पहले ही मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने कहा कि तीनों ने उसके साथ दुराचार किया। रात करीब 12 बजे तीनों उसे जबरदस्ती अंबाला के लिए बस में बैठा दिया। इसके बाद उसने अंबाला से वापस आकर रविवार को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है।


इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर सोमवार को पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है। दुराचार की पुष्टि होने पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed