{"_id":"682e35c82df534531201ec4a","slug":"gang-involved-in-registering-vehicles-on-fake-documents-busted-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129291-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नकली दस्तावेजों पर वाहनों का पंजीकरण करने वाले गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नकली दस्तावेजों पर वाहनों का पंजीकरण करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने नकली दस्तावेजों पर वाहनों का पंजीकरण करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक कार, दो लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, कार की चाबी और अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।
पुलिस ने यह कार्रवाई 16 मई को मिली एक शिकायत के बाद की है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोग जाली दस्तावेज़ तैयार करके बड़े वाहनों का रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 63, 331(4), 305 सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिस पर 7 और 8 मई की रात गांव बहरामपुर और नवांशहर व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कीया कार को पकड़ा। कार में नकली आरसी और दस्तावेज पाए गए, जबकि उसकी बैटरी एक्साइड कंपनी की जाली साबित हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखराज सिंह उर्फ सेखू (निवासी जगतपुरा, जालंधर) और बलवीर सिंह (निवासी मोहाली) के रूप में हुई है। दोनों के पास से लिनोवो कंपनी के दो लैपटॉप, वन प्लस एलईडी, मोबाइल, कार की चाबी और फर्जी नंबर प्लेट सहित वाहन बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने अब मामले में वीएनएस की धारा 317 (2) भी जोड़ दी है और पूरे नेटवर्क की छानबीन की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह राज्यभर में जाली दस्तावेजों के आधार पर वाहनों का पंजीकरण कर रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपियों से दो लैपटॉप, एक वन प्लस एलईडी मोबाइल, एक कार की चाबी, कीया कार (पीबी-65-एजेड-6155) और अन्य जाली दस्तावेज़ बरामद हुए हैं। वहीं, डीएसपी बल ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।