{"_id":"60bfd8678ebc3e375a1142b6","slug":"gamada-demolished-houses-under-construction-mohali-news-pkl4160479165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : शहर से सटे गांवों में धड़ल्ले से काटी जा रहीं अवैध कॉलोनियां, गमाडा ने गिराए निर्माणाधीन मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली : शहर से सटे गांवों में धड़ल्ले से काटी जा रहीं अवैध कॉलोनियां, गमाडा ने गिराए निर्माणाधीन मकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। एक ओर मोहाली नगर निगम का इलाका बढ़ाए जाने की चर्चा जोरों पर चल रही है। वहीं, दूसरी ओर इस मामले को लेकर शहर के साथ लगते गांवों की जमीन बेचकर बिल्डर इस मौके को भुनाने में जुटे हैं। वह कोरोना काल में एक के बाद एक अवैैध कॉलोनियां काट रहे हैं। साथ ही लोगों को इस इलाके के जल्द ही नगर निगम में शामिल होने के सपने दिखाकर महंगे दामों पर प्लॉट बेच रहे हैं। इस तरह रोजाना अवैध कॉलोनियां कॉटने के मामले सामने आ रहे हैं। जबकि आए दिन गमाडा की टीम इन प्लॉटों पर बन रहे अवैध निर्माणों को गिरा रही है और लोगों की पसीने की कमाई बर्बाद हो रही है।
इसके मद्देनजर मंगलवार को गमाडा की टीम गांव दाऊं पहुंची और यहां पर दो अवैध तरीके से काटी गई कॉलोनियों में कार्रवाई कर यहां बनाए जा रहे आठ मकानों को तोड़ दिया। वहीं इन कॉलोनी के लिए बनाई सड़क को भी खोदकर यहां पर गड्ढे कर दिए गए हैं।
इस मामले में गमाडा के एसडीओ हरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्होंने ने यहां काटे जा रहे अवैध प्लॉट और निर्माण के बारे में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। अवैध कॉलोनियां काटने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
अवैैध कॉलोनियां काटने का कारोबार चंडीगढ़ से सटे गांवों में जोरों पर है। इन इलाकों में बिल्डर कॉलोनियां काटते समय लोगों को सपने दिखाते हैं कि जल्द ही यह इलाके मोहाली नगर निगम में शामिल हो जाएंगे। ऐसे में इस प्रॉपर्टी की कीमत करोड़ों में हो जाएगी। इस कारण बहुत से लोग इनके चक्कर में आकर यहां पर प्लॉट खरीद रहे हैं। जबकि यहां पर खेतीबाड़ी की जमीन पर बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं। बहुत से लोग इनकी चपेट में आकर यहां पर प्लॉट खरीद लेते हैं और कई निजी बैंकों से लोन लेकर मकान बनाना शुरू कर देते हैं। लेकिन जैसे ही बाद में गमाडा को पता चलता है तो गमाडा की टीम यहां आकर इन्हें तोड़ देती है।
मंगलवार को गमाडा ने बांव दाऊं, जुझार नगर में कार्रवाई की। इसके अलावा अन्य इलाके में भी सर्वे किया गया। गमाडा के अधिकारियों का साफ कहना है कि किसी भी इलाके में ऐसे कॉलोनियां नहीं बनने दी जाएंगी। लोगों को प्रॉपर्टी संबंधी जानकारी के लिए गमाडा या नगर परिषद में जाकर पड़ताल करनी चाहिए।
बता दें कि गमाडा दो हफ्तों से लगातार पूरे जिले में कार्रवाई कर रहा है। प्रॉपर्टी का अवैध कारोबार करने वाले कुराली से लेकर लालड़ू तक सक्रिय है। यहां तक कि उक्त लोग ऐसे इलाके में कॉलोनियां तक काट रहे हैं। जहां पर कोई व्यक्ति सोच तक नहीं सकता है। अभी तक गमाडा 10-12 कॉलोनियां तोड़ चुका है।