फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gamada baned public dealing till 30 april

गमाडा ने बंद की पब्लिक डीलिंग : तीस अप्रैल तक कामकाज के लिए सीधे जाने पर पाबंदी... सिंगल विंडो से मिलेंगी सेवाएं, मेल भेजकर लेना होगा समय

Sat, 17 Apr 2021 01:31 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gamada baned public dealing till 30 april
मोहाली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए गमाडा ने तीस अप्रैल तक पब्ल्कि डीलिंग बंद कर दी है। साथ ही लोगों से सहयोग की अपील की है। वहीं, लोगों को अपने कामकाज करवाने के लिए सिंगल विंडो की सुविधा दी है, जहां लोग अपने काम करवा सकते हैं। लेकिन इसके लिए पहले गमाडा को मेल भेजकर मीटिंग के लिए अनुमति लेनी होगी। इसके बाद तय किए गए समय पर पहुंचकर आप आने काम करवा सकते हैं।
विज्ञापन

गमाडा ने सेक्टर-62 स्थित पुडा भवन में स्थित गमाडा और पुडा के दफ्तरों में पब्लिक डीलिंग तीस अप्रैल तक के लिए बंद कर दी। हालांकि विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली सार्वजनिक सेवाएं सिंगल विंडों के माध्यम से लोगों को दी जाएंगी। वहीं, लोगों की शिकायतें दूर करने व रसीदें आदि जारी करने के लिए एक कंप्यूटर ऑपरेटर बैठाया गया है। इसके अलावा जरूरी केसों के निपटारे के लिए एक ईमेल आईडी pudagmada.appointments@gmail.com जारी किया गया है। इसके जरिये आप मीटिंग का समय लेकर अपने काम के लिए संपर्क कर सकते हैं। इसके बिना प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बता दें कि पुडा में सैकड़ों लोग अपने कामों के लिए रोजाना आते हैं और ऐसा करने से संक्रमण फैलने से रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

जिले के अस्पतालों में नहीं बैड की कमी
मोहाली। कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। कोविड मरीजों को अति आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सात नामी निजी अस्पतालों में 50 फीसदी बैड आरक्षित कर दिए गए हैं। अब जिले में कोविड मरीजों के लिए बिस्तरों की कोई कमी नहीं है। शुक्रवार को डीसी गिरीश दियालन ने अपने ट्विटर पर कहा कि जो भी कोविड मरीज सिविल सर्जन की तरफ से निजी अस्पतालों में रैफर किए जाएंगे, उनके लिए इनकार नहीं करेंगे। सभी उक्त सात निजी अस्पतालों में पूरा स्टाफ मौजूद रहना चाहिए। वहीं, जो अस्पताल नियमों को पालन नहीं करेंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed