फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gamada again demolishes hundred illegal constructions of house and shop

झांमपुर में बाज नहीं आ रहे लोग... गमाडा ने फिर गिराए मकान-दुकान के सौ अवैध निर्माण

Sat, 17 Apr 2021 02:31 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Gamada again demolishes hundred illegal constructions of house and shop
मोहाली। शहर से सटे गांव झांमपुर में खेतीबाड़ी की जमीन पर अवैध तरीके से बसाई जा रही कॉलोनी में लोग दुकान और मकान बनाने से बाज नहीं आ रहे। हालांकि गमाडा की टीम इन पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है और आए दिन यहां आकर अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से गिराया जा रहा है। इसके बावजूद लोग रुक नहीं रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी गमाडा की टीम ने जेसीबी और पुलिस सुरक्षा बल के साथ पहुंचकर यहां खेतीबाड़ी की जमीन पर बिना नक्शे के बनाए जा रहे मकान और दुकानों को गिराया। इस मौके पर गमाडा की टीम को कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश भी की और अपना-अपना रसूख भी दिखाया। लेकिन गमाडा ने कार्रवाई नहीं रोकी।
विज्ञापन

गमाडा के एसडीओ हरप्रीत सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। नियमों को ताक पर रखकर किसी को भी अवैध निर्माण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
गमाडा को सूचना मिली थी कि यहां पर जोरों से अवैध निर्माण चल रहा है। लोग खेतीबाड़ी की जमीन पर नक्शा पास करवाए बिना धडल्ले से अवैध कालोनियां काटकर घर और दुकानें बना रहे हैं। यहां कॉलोनी में अवैध सड़कें भी बनाई गई हैं। गमाडा की टीम दोपहर एक बजे कड़े सुरक्षा पहरे में पहुंची और जेबीसी से अवैध निर्माण को गिराने शुरू कर दिए। इस दौरान अवैध निर्माण कर रहे लोग अपने कारिंदों के साथ पहुंच गए और कार्रवाई रोकने की कोशिश की। उन्होंने टीम को दलील भी दी कि उनकी फोन पर बड़े अधिकारियों से बात हो गई। जबकि टीम के अधिकारियों ने अपनी कार्रवाई नहीं रोकी और यहां बनाए जा रहे करीब सौ अवैध निर्माण गिराए और इस कार्रवाई की वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि उक्त इलाके में अवैध निर्माण पूरे जोरों से चल रहा है। गमाडा पहले भी यहां 300 से अधिक अवैध निर्माण दो महीनों में गिरा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed