फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   gagneja murder case, nabha jail break case secrets will reveal

मोहालीः अब गगनेजा हत्याकांड और नाभा जेल ब्रेक कांड से उठ सकता है पर्दा, जानिए पूरा मामला

Wed, 02 Oct 2019 01:58 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 02 Oct 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
gagneja murder case, nabha jail break case secrets will reveal
गोलीबारी करने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा अमृतसर स्थित जंडियाला गुरु में फायरिंग के बाद हथियारों समेत दबोचे गए तीनों आरोपियों से पुलिस अब आरएसएस नेता ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा और नाभा जेल ब्रेक कांड में पूछताछ करेगी। एसटीएफ को संदेह है कि आरोपी उसमें शामिल थे।
विज्ञापन


आरोपियों का रिमांड लेने के लिए उक्त तर्क एसटीएफ ने अदालत में रखे। एसटीएफ ने अदालत से आरोपियों का 14 दिन का रिमांड मांगा, जबकि अदालत ने आठ दिन का रिमांड दिया है। हालांकि बचाव पक्ष के वकील सीएस बाबा ने रिमांड लेने के लिए एसटीएफ द्वारा दिए गए तर्कों का विरोध किया। उनका कहना था कि ऐसा कोई मुकाबला हुआ ही नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार को जंडियाला गुरु में फायरिंग के बाद एसटीएफ ने सुखराज सिंह (21) निवासी लखनौर जिला गुरदासपुर, भूपिंदर सिंह भिंदा (26) निवासी चंदेल अमृतसर और राजपाल सिंह (28) को दबोचा है। आरोपियों पर एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया गया। एसटीएफ ने अदालत में बताया कि आरोपियों को पाकिस्तान से आए हथियारों व पाकिस्तानी मोबाइल सिम समेत दबोचा गया है। वहीं, कई ऐसी चीजें जांच में सामने आ रही हैं, जिनसे लगता है कि आरोपी पाक में बैठे लोगों के संपर्क में थे।

पंजाब में 2016 में एक के बाद एक टारगेट कीलिंग हुई थी। इसमें भी बाहर विदेशों में बैठे लोग शामिल थे। इसके अलावा हथियारों की खेप भी बाहर से आई थी। दूसरी तरफ नाभा जेल ब्रेक कांड में आरोपियों की भूमिका सामने आई थी।

 

हथकड़ी लगाने की मिली अनुमति

एसटीएफ को आरोपियों को हथकड़ी लगाने की अनुमति दे दी है क्योंकि आरोपी काफी शातिर बताए जा रहे हैं। एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी आपराधिक किस्म के हैं। आरोपी सुखराज सिंह पर पांच केस दर्ज हैं जिनमें से तीन में वह भगोड़ा है। वहीं, भिंदा पर दो केस दर्ज हैं। एसटीएफ तीसरे आरोपी के बारे में पड़ताल कर रही है।

यह है मामला
जानकारी के मुताबिक 24 सितंबर को एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से हथियारों की एक खेप आई है। इसके बाद एसटीएफ के मोहाली स्थित थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। एसटीएफ लुधियाना और बीएसएफ की टीम को फिरोजपुर एरिया कत्थू नंगल के पास पाकिस्तान बार्डर पर जीरो लाइन के पास पाकिस्तानी अखबारों में लिपटा हुआ असलाह मिला था।

इसमें 200 कारतूस, एक पिस्तौल और छह असालट राइफल के अलावा काफी हथियार थे। इसके बाद एसटीएफ जांच में जुटी थी। इसी बीच जंडियाला गुरु में एसटीएफ प्रमुख हरप्रीत सिंह सिद्धू और बलकार सिंह सिद्धू की अगुवाई में ट्रैप लगाया हुआ था। यह ट्रैप टेक्निकल इनपुट के सहारे लगाया गया था। इसी बीच आरोपी आए इन्होंने फायरिंग कर दी। करीब चार राउंड फायरिंग हुई थी। आरोपियों को काबू करके उनसे दो पिस्तौल और 64 कारतूस बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed