फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fury among farmers over early stoppage of paddy purchase

धान की खरीद जल्द बंद होने पर किसानों में रोष

Sat, 06 Nov 2021 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fury among farmers over early stoppage of paddy purchase
बनूड़। बनूड़ मंडी में धान की खरीद 9 नवंबर से बंद हो जाएगी। मार्केट कमेटी बनूड़ के अधीन आती खेड़ा गज्जू और मानकपुर की मंड़ियां 5 नवंबर से बंद हो गई हैं। पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव ने इस संबंधी लिखित निर्देश दिए हैं। पंजाब के कई जिलों में धान की खरीद 9 नवंबर तक बंद करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पहले धान की खरीद 30 नवंबर तक जारी रहती थी। इस बार धान के सीजन के दौरान दो बार बारिश होने से धान की कटाई पिछड़ गई। अब भी बनूड़ मंडी में सात से आठ हजार क्विंटल धान आ रहा है। बनूड़ मंडी और आसपास की मंडियों को बंद करने के निर्देश के बाद किसानों, आढ़तियों और मजदूरों में रोष है। फूड सप्लाई के डायरेक्टर के ध्यान में मामला लाया गया है।
विज्ञापन

किसान नेता बोले- यह नादिरशाही फरमान
मोहाली जिला की मार्केट कमेटी खरड़, कुराली, लालड़ू, डेराबस्सी की मंडियों में धान की खरीद 9 नवंबर से बंद हो जाएगी। किसान सभा के नेता गुरदर्शन सिंह खासपुर, करतार सिंह नड़ियाली, मोहन सिंह, गुरदेव सिंह ने मंडी बोर्ड के निर्देश को नादिरशाही फरमान बताते तुरंत वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समूची फसल की खरीद मुकम्मल होने के बाद खरीद बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed