{"_id":"6099975e8ebc3e47792b8d8a","slug":"friendship-with-widow-on-app-rape-in-name-of-marriage-mohali-news-pkl4129686163","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप पर विधवा से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप पर विधवा से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। एक विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और 50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी से महिला की दोस्ती एक म्यूजिक एप पर हुई थी। आरोपी ने खुद को वायुसेना में तैनात बताया था।
महिला की शिकायत पर मटौर थाने में आरोपी सन्नी कुमार व उसके पिता अमिंदर कुमार निवासी वायुसेना मंदिर कोलकाता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
महिला ने पुलिस को बताया, साल 2019 में बीमारी से उसके पति की मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति की मौत के बाद वह तनाव में थी। तनाव से निकलने के लिए उसने मोबाइल पर स्टार मेकर एप डाउनलोड किया और उस पर गाने अपलोड करने शुरू कर दिए। इसी एप पर आरोपी सन्नी से मुलाकात हुई। धीरे-धीरे बातचीत होने लगी और नंबर एक-दूसरे के पास चले गए। महिला ने सन्नी को अपनी कहानी बताई, जिस पर उसने शादी करने का प्रस्ताव रखा। आरोपी ने कहा कि वह कुंवारा है और वायुसेना में तैनात है। इसके बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। आरोपी ने उसके घर में पहुंचकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और अपने पिता से भी बात करवाई। आरोपी के पिता ने कहा कि उन्होंने घर की मरम्मत के लिए लोन का आवेदन कर रखा है। रुपये मिलने में समय लग रहा है। उनकी बातों में आकर महिला ने 50.25 लाख रुपये उनके खाते में जमा करवा दिए। जब आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया तो महिला को अपने साथ हुए धोखे का अहसास हुआ। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दी गई।